4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो: जागरण में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, खून से हुआ लथपथ

राजस्थान के बूंदी जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। भजन संध्या में युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Man Axe Attacked

राजस्थान के बूंदी जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। भजन संध्या में युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कापरेन थाना क्षेत्र के कोडक्या गांव में मंगलवार को हनुमान जयंती पर जागरण का कार्यक्रम हो रहा था। रात करीब 11 बजे बाद गांव के ही तेजमल गुर्जर ने कुल्हाड़ी से बनवारी लाल मीणा के सिर पर वार कर दिया। इसमें बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बनवारी को लोग तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना खौफनाक है कि देखने वाले सिहर उठे। दरअसल, जागरण में रात 11.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग मंच पर बैठे हुए थे। इस दौरान में मंच के पीछे से तेजमल कुल्हाड़ी लेकर आया और बनवारी के सिर पर वार कर दिया। बनवारी खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

यह था मामला

घायल के छोटे भाई रणजीत मीणा ने गांव के ही तेजमल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें रणजीत ने बताया कि 18 जून 2023 को तेजमल अपने परिवार के साथ मंदिर में धोक लगाने जा रहा था। तेजमल का परिवार बनवारी की ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार था। इस दौरान गेंडोली में बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। इसमें तेजमल की पत्नी संजू और गोबरी लाल की मौत हो गई थी। तेजमल का कहना था कि एक्सीडेंट जानबूझकर किया गया। ऐसे में तेजमल रंजिश रखता था और उसने जानलेवा हमला किया था।