5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदर के धक्के से छत से गिरा मेप इंजीनियर, देखिए कलक्टे्रट में बंदरों का आतंक

शहर में बंदरों का बढ़ता आंतक लोगों की जान पर संकट पैदा कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Jan 2018, 11:10 PM IST

Monkey engine collapse from the roof of the monkey see the terror of m

Monkey engine collapse from the roof of the monkey see the terror of m


बूंदी. शहर में बंदरों का बढ़ता आंतक लोगों की जान पर संकट पैदा कर रहा है। बुधवार को भी कलक्टे्रट में ऊपरी मंजिल पर खड़े मेप इंजीनियर पर अचानक से बंदर कूद गया, जिससे वो छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। कर्मचारी के गिरने की चीखें सुनकर जिला कलक्टर के निजी सहायक सहित अन्य कर्मचारी दौड़ पड़े। उन्होंने गंभीर घायल कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अस्पताल में भर्ती घायल उदयपुर निवासी हिमांशु सिंह (२३) ने बताया कि सुबह करीब ९.१५ बजे कलक्टे्रट में ऊपरी मंजिल पर कार्यालय के बाहर दीवार के पास खड़ा था। अचानक से पीछे से बंदर उस पर कूद गया। बंदर के तेज धक्के से वो ऊपर से सीधा नीचे फर्श पर पैरों के बल जा गिरा। जिससे उसके दोनों पैरों की एडियां टूट गई, वहीं एक हाथ में फे्रक्चर हो गया। चिकित्सक ने दोनों पैर व हाथ में प्लास्टर बांध दिया। दर्द के कारण कर्मचारी दिनभर कराहता रहा। दोपहर को घायल सिंह के परिजन उसे उपचार के लिए रैफर करवाकर उदयपुर ले गए।

Read More: पहले आंचल से दूध पिलाया फिर लाडो को फैंक दिया झाडिय़ो में...जानिए निष्ठुर ममता की ऐसी करतूत जिसने जान ले ली अपनी ही बेटी की

https://www.patrika.com/bundi-news/newborn-was-found-unclaimed-recently-1-2112474/


दिनभर सताता रहा डर
सूत्रों के अनुसार जिला कलक्टे्रट में ऊपरी मंजिल पर बने भवन में वेब कोस लिमिटेड की ओर से नक्शों के डिजिटलाइजेशन का काम किया जा रहा है। कर्मचारी यहां पर सुबह पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में काम शुरू होता इससे पहले ही बंदर के धक्के से कर्मचारी छत से नीचे गिर गया। हादसे के कारण दिनभर कर्मचारियों में भय का माहौल रहा। सभी कर्मचारियों को बंदरों से डर सताता रहा। यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द ही बंदरों का आतंक खत्म नहीं हुआ तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।