10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे देश में मिसाल बना राजस्थान के इस जिले का ये गांव

राजस्थान में बूंदी जिले के ग्राम पंचायत रामनगर के खेरूणा गांव को स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस में चयनित किया गया है।

2 min read
Google source verification
khurana_village_bundi_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
राजस्थान में बूंदी जिले के ग्राम पंचायत रामनगर के खेरूणा गांव को स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस में चयनित किया गया है। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के श्रेष्ठ कार्य करवाने पर यह उपलब्धि हासिल की है। 6 बिन्दुओं पर कार्य करने में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह प्रदेश की पहली चयनित ग्राम पंचायत है। छह मिनट की ड्राक्यूमेट्री फिल्म बनाकर राज्य सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को भिजवाई गई। तीन माह में टीम एकजुटता से यह कार्य हो सका है। इस दौरान पूरे गांव का स्वरुप ही बदल दिया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनगर को ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए जनवरी-2021 में चयन किया गया। जिला स्तरीय ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्य की शुरुआत 18 मार्च 2021 को खेरूणा में किया गया। इसके बाद टीम ने इस गांव की सूरत बदलने की ढ़ाणी ओर गांव को साथ लेकर तीन माह में पूरा स्वरुप बदल दिया।

यह भी पढ़ें : बिजली कनेक्शन का अभाव, अंधेरे में रह रहे लोग

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार के दिशा-निर्देशों व स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन की निगरानी में विकास अधिकारी पंचायत समिति बूंदी जगजीवन कौर,प्रधान प्रेमबाई मीणा, व रामनगर सरपंच बबीता बाई के सत्त प्रयास से टीम ने ग्राम वासियों के व्यवहार में परिवर्तन कर रामगनर ग्राम पंचायत के खेरूणा गांव को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के श्रेष्ठ कार्य करवाकर राज्य में प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस (ओडीएफ प्लस) ग्राम बनाया। टीम ने जिला कलक्टर के मार्गदर्शन व निर्देशन में यह कार्य किया।

गांव की स्थिति:
खेरूणा गांव जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बूंदी से बिजोलियां जाने वाले स्टेट हाइवे में अरावली पर्वत शृंखला की तहलटी में बसा हुआ है। गांव की आबादी 251 घरों की है। गांव में 1307 जनसंख्या निवास करती है। गांव में एक राजकीय उच्च प्राथमिक स्तर तक का विद्यालय,एक आंगनबाडी केंद्र, सहकारी भवन, मॉडल आधुनिक सामुदायिक स्वच्छता कॉम्पलेक्स है। एक मॉडल शमशान है। ग्राम वासियो का मुख्य पेशा कृषि,मजदूरी व पशुपालन है।

यह भी पढ़ें : अब आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, मिलेगा स्मार्ट फोन

घरों के बाहर रखवाए कचरा पात्र:
पंचायत समिति प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर जन सहयोग से प्रत्येक घर में निजी कचरा पात्र व घरों से कचरा संगहण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था की गई तथा घरों से संग्रहित कचरे के उचित निस्तारण के लिए ग्राम की आबादी से दूर जैविक-अजैविक कचरे के लिए अलग-अलग गड्ढ़ों की व्यवस्था की गई।

यह बूंदी के लिए गौरव का क्षण है। टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि प्रदेश में बूंदी ग्राम पंचायत रामनगर के खेरूणा गांव को स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस में चयनित किया गया है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्वारा टीम को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुरलीधर प्रतिहार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद,बूंदी