5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान, पेपर बताया सरल

भीषण गर्मी के बीच रविवार को प्री-डीएलएड परीक्षा हुई। परीक्षा देने को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 26, 2019

pareeksha dekar laute chhaatr-chhaatraon ke chehare par dikhee muskaan

परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान, पेपर बताया सरल

परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान, पेपर बताया सरल

बूंदी. भीषण गर्मी के बीच रविवार को प्री-डीएलएड परीक्षा हुई। परीक्षा देने को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। जिलेभर में इसके लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी। सभी ने पेपर को सरल बताया। परीक्षा में 14 हजार 73 छात्र-छात्राएं उपस्थित होने थे। जिसमें से 13 हजार 427 उपस्थित हुए। 646 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर उडऩदस्ते केंद्रों में निगरानी बनाए हुए थे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई। निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व केंद्रों पर पहुंचे अभ्यार्थियों को जांच के बाद प्रवेश देना शुरू किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण मीणा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हो गई। अब वरीयता के अनुसार कटऑफ जारी होगी।
जजावर. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्री-डीएलएड परीक्षा हुई। यहां 192 में से 178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राधीक्षक सोजी लाल मीणा ने बताया कि 8 कमरों में यह परीक्षा आयोजित की गई।