4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘परिवार को संभाल लेना बेटा, दुनिया छोड़कर जा रहा हूंÓ

बूंदी की गुरुनानक कॉलोनी देवदाल मिल की गली निवासी ३८ वर्षीय मुनीम ने गुरुवार शाम दिल्ली-मुम्बई रेल लाइन पर गुड़ली के निकट रेल से कटकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Google source verification
parivaar ko sambhaal lena beta, duniya chhodakar ja raha hoono

'परिवार को संभाल लेना बेटा, दुनिया छोड़कर जा रहा हूंÓ

दिल्ली-मुम्बई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर मुनीम ने की आत्महत्या
बूंदी. केशवरायपाटन. बूंदी की गुरुनानक कॉलोनी देवदाल मिल की गली निवासी ३८ वर्षीय मुनीम ने गुरुवार शाम दिल्ली-मुम्बई रेल लाइन पर गुड़ली के निकट रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। मुनीम सुबह अपने बेटे को फोन पर यह कहकर निकला बताया कि 'परिवार को संभाल लेना बेटा, दुनिया छोड़कर जा रहा हूंÓ। सूचना पर केशवरायपाटन थाना पुलिस पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस और परिजनों के अनुसार देवदाल मिल की गली निवासी मनोज जैन ने सुबह अपने पन्द्रह वर्षीय बेटे को फोन पर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। बेटा चित्तौड़ में पढ़ाई कर रहा है। बेटे ने इसकी सूचना अपने दादा रमेश चंद जैन को दी। इससे परिवारजन घबरा गए। वह पड़ौस में रहने वाले महेन्द्र वैष्णव के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और मनोज की कही बात से अवगत कराया।
वे मदद की गुहार लगाने लगे। बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। लोकेशन जानकर उसे बचाने की फरियाद करते रहे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शाम करीब पांच बजे केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के गुड़ली गांव के पास स्थित भारत पेट्रोलपम्प के यहां एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केशवरायपाटन थाने के एएसआई बृजराज सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
...तो बच जाती जान
महेन्द्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दोपहर दो बजे देते हुए लोकेशन जानकार उसकी जान बचाने की कई बार फरियाद की, लेकिन पुलिस के अधिकारी अनसुना करते रहे। जब साढ़े चार बजे उसकी लोकेशन बताई तब तक बाजी हाथ से निकल चुकी थी। महेन्द्र ने बताया कि यदि पुलिस प्रथम सूचना पर मदद को तैयार हो जाती तो मनोज को बचाया जा सकता था।
परेशान बताया
मनोज बूंदी की कृषि उपज मंडी में मुनीम था। उस पर शहर के कुछ लोगों का कर्जा बताया। जो आए दिन तंग कर रहे थे। पास-पड़ौस के लोगों ने बताया कि इस परेशानी से वह सभी को अवगत कराता था।