5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात से ढहा अस्पताल का हिस्सा, हताहत नहीं

जरखोदा पंचायत मुख्यालय पर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का एक हिस्सा बुधवार को हुई बरसात से ढह गया।
2 min read
Google source verification
Part of the collapsed hospital, not casualties

बरसात से ढहा अस्पताल का हिस्सा, हताहत नहीं

करवर. बूंदी. जरखोदा पंचायत मुख्यालय पर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का एक हिस्सा बुधवार को हुई बरसात से ढह गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान ग्रामीण व चिकित्सा विभाग का कोई कर्मी मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार उपस्वास्थ्य केन्द्र की छत व बरामदा भी गिर गया।

बरामदा ढहने से भवन में एएनएम आवास व आउटडोर क्षतिग्रस्त हो गया। भवन अभी 6 साल पहले ही बना था, लेकिन इसमें दरारे चलने से छत से बरसाती पानी टपकता था। एएनएम रतन सैनी ने बताया कि जीर्णशीर्ण भवन की मरम्मत के लिए पंचायत व चिकित्सा विभाग को लिख रखा है।

बांसी. कस्बे में हो रही बूंदाबांदी से मानपुरा रोड पर स्थित एक पक्का मकान गिर गया, जिससे घरेलू सामान मलबे में दब गया। इस हादसे में भंवरलाल किराड़ को काफी नुकसान हुआ है। जिस समय मकान गिरा परिवार के लोग भाग कर बाहर आ गए, जिससे यहां पर गम्भीर हादसा होने से बच गया।

यहां बारिश से ढहने लगे आशियाने
तलवास. कस्बे में सप्ताह भर से चल रही मध्यम गति की बरसात से लोगों के कच्चे मकान ढहने लगे हैं। वहीं पक्के मकानों की छतें भी टपकने लगी है। बुधवार को कस्बे में सुबह से ही मध्यम गति की बरसात शुरू हो गई। इससे विधवा कस्तूरी माली का कच्चा आशियाना ढह गया। मकान ढहने से घरेलू सामान खराब हो गया।

खेत पर सर्पदंश से किसान की मौत
बड़ानयागांव. मांगलीकला पंचायत के बोरखेड़ा में बुधवार को सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। मांगलीकला सरपंच राममूर्ति बाई गुर्जर ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी किसान बृजमोहन गुर्जर (३५) मंगलवार रात 9 बजे अपने खेत पर धान की फ सल में सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। वहां मोटर चला कर खेत पर ही सो गया।

बुधवार सुबह भाई सत्यनारायण खेत पर गया तो बृजमोहन अचेत अवस्था में मिला। परिजन निजी वाहन से उसे उपचार के लिए हिंडोली चिकित्सालय लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।