5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिपो मे बंद बसे, सडक़ों पर परेशान यात्री

अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी बुधवार को दो दिन की हड़ताल पर उतर गए। मंगलवार देर रात से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो
2 min read
Google source verification
Passed off at depot, troubled passengers on roads

डिपो मे बंद बसे, सडक़ों पर परेशान यात्री

बूंदी. अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी बुधवार को दो दिन की हड़ताल पर उतर गए। मंगलवार देर रात से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान निजी वाहनों ने जमकर चांदी कूटी। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। रोडवेज के बूंदी डिपो को एक दिन की हड़ताल से करीब आठ लाख के राजस्व का नुकसान हुआ। डिपो में 84 बसें खड़ी रहीं।
हड़ताल के चलते बूंदी बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश यात्रियों को बसों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इसके चलते यात्री बस स्टैंड पहुंचकर बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। बसों की जानकारी लेने के लिए यात्री इधर-उधर भटकते रहे। हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। रोडवेज बसों की हड़ताल का फायदा निजी वाहनों ने उठाया। निजी वाहनों ने निर्धारित किराये से ज्यादा की वसूली की। सबसे ज्यादा परेशानी अपडाउन करने वालों को उठानी पड़ी।
निजी वाहनों ने वसूला अधिक किराया
रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते निजी वाहन चालकों की खूब चांदी हुई। निजी वाहनों में अधिक किराया वसूलने से यात्रियों को आर्थिक नुकसान हुआ। यात्रियों को जैसे ही बसों की हड़ताल की जानकारी लगी तो सभी सर्किट हाउस, मीरा गेट व बायपास की ओर दौड़ते हुए नजर आए। निजी वाहनों में यात्रियों को क्षमता से अधिक भरा गया। कोटा-बूंदी मार्ग पर दिनभर ओवरलोड जीपें व बसें दौड़ती रही।


पुलिसकर्मियों ने बताया आज है हड़ताल
रोडवेज बसों की हड़ताल की जानकारी नहीं होने से काफी संख्या यात्री बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। वहां पर रोडवेज बसें नहीं थी। सुरक्षा की दृष्टि से बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। यात्री पुलिसकर्मियों से हड़ताल से बारे में जानकारी लेते रहे। पुलिसकर्मियों से जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया।
निकाली रैली, किया प्रदर्शन
राजस्थान रोडवेज के संयुक्त मोर्चा (6 संगठनों ने) के आव्हान पर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के अंदर रैली निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। रोडवेजकर्मी बकाया डीए, बोनस, सातवां वेतन आयोग, नई बसों के साथ नई भर्ती करने, सेवानिवृत कर्मचारियों का 2014 से बकाया भुगतान देने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कामरेड जाकिर हुसैन व एटक के हबीब खान ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान एटक के अध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव अशोक सक्सेना, सीटू के सचिव मिर्जा नसीब बैग, विजय सिंह नरूका, दौलत सिंह, नंदलाल, रामपाल टेलर, महेश शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।