
#Patrika campaign: हरियाली की चुनर में जड़े सितारे...
बूंदी. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले में पौधरोपण को लेकर लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा है। उत्साह के साथ लोग पौधरोपण कर हरियाली का सन्देश दे रहे है ।
राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अध्यक्ष बृजमोहन गर्ग, भाजपा नेता धन्नालाल सैनी, छात्रावास अधीक्षक पुष्पेंद्र जागा सहित छात्रों ने करीब 2 दर्जन से अधिक पौधे लगाए।
लबान. कस्बे में न्याति गोशाला पर शीशम, नीम, वटवृक्ष व पीपल आदि के 101 छायादार पौधे लगाए गए।
कापरेन. गैस गौदाम पर पौधारोपण कर आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एजेंसी संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि गैस गोदाम पर 20 पौधे लगाए गए।
पेचकीबावड़ी. कस्बे में टोंकडा रोड पर स्थित माताजी व तेजाजी मन्दिर परिसर में ग्रामीणों व युवाओं ने पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया। शोकीनचंद जांगिड़, शिशुपाल मीणा, लोकेश गौड़, डीएस काबरा आदि मौजूद थे।
झालीजी का बराना. हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत माताजी नवयुवक मण्डल की ओर से लाल बाईमंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर लगभग सौ पौधे लगाए गए।
मण्डल के अध्यक्ष महावीर गुर्जर से बताया कि इस अवसर पर सत्यनारायण प्रजापत, हेमराज मेघवाल, सुरेन्द्र प्रजापत, रामस्वरूप मेघवाल, अखिल प्रजापत, त्रिलोक गौड़, हरिमोहन प्रजापत, भैरूप्रकाश मीणा, दिनेश मेघवाल आदि उपस्थित थे।
देईखेड़ा. कस्बे के राजकीय बालिका मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधारोपण कर रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक धीर सिंह मीणा, शाला विकास समिति अध्यक्ष गोपाल राठौर आदि मौजूद रहे। वही आंगनबाड़ी केंद्र पर मनभर बैरवा, रामजानकी सेन, सुनीता व्यास ने भी पौधा रोपण किया।
दबलाना. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूहरी में शाला प्रांगण में पौधे लगाए व उनकी सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान गांव के हीरालाल गुर्जर, राजाराम गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, मेघराज सैन आदि मौजूद रहे।
गेण्डोली. हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्रामीणों एवं वनकर्मियों ने वनसीमा क्षेत्र में छायादार पौधे लगाए। इन्द्रगढ़ रेन्ज के क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश, वनपाल केदारलाल मीणा, पशुचिकित्सक डॉ एस एम दरिया, जेटीई बुद्धिप्रकाश शर्मा आदि ने पौधे रोपे।
हिंडोली. कस्बे में त्रिवेणी चौक माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। सूर्यमल्ल विकास समिति के सदस्य व प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशफाक गौरी, अध्यापिका गीता महावर, शिक्षक उमाशंकर सैनी सहित कई छात्रों ने दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे।
जजावर. कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी के झोपड़े में पीईईओ सोजीलाल मीणा के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। संस्था प्रधान पुरुषोत्तम दाधीच, अध्यापिका माया देवी मौजूद थे।
Published on:
28 Jul 2018 04:21 pm
