5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की अहम कड़ी

जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की अहम कड़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 01, 2019

peethaaseen adhikaaree nirvaachan prakriya kee aham kadee

पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की अहम कड़ी

- पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण
बूंदी.जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की अहम कड़ी है। मतदान की निष्पक्षता और पारदर्शिता इन पर ही टिकी है। पीठासीन अधिकारी एवं उनकी टीम पूरे मनोयोग और गंभीरता से प्रशिक्षण लें। निष्पक्ष एवं स्वच्छ निर्वाचन सम्पन्न कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सोमवार को यहां हायर सैकण्डरी स्कूल, पुलिस ऑडिटोरियम तथा राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल प्रथम के प्रथम प्रशिक्षण को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बाद में ईवीएम, वीवीपेट प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आपका अनुभव आप का सबसे बड़ा प्रशिक्षण है। इसलिए पूर्व अनुभवों की शेयरिंग करें किसी भी शंका या जिज्ञासा को व्यक्त कर उसका समाधान अपने साथ लेकर जाएं। यह ठान लें कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण पुनर्मतदान जैसी स्थितियां कभी नहीं आने देंगे। प्रशिक्षण प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक हमीदउल हक, खुमान सिंह एवं सतीश जोशी ने प्रशिक्षण दिया।
हैंडस ऑन प्रशिक्षण आज
पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल प्रथम अधिकारी प्रशिक्षण इस बार दो दिवस का रहेगा। जिसमें दूसरे दिवस को वीवीपेट तथा ईवीएम के व्यवहारिक ज्ञान का पूर्ण सत्र होगा।