5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस हिरासत में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप, छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

ttps://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Jan 12, 2019

 युवक के साथ बेरहमी से मारपीट

पुलिस हिरासत में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप, छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

हिण्डोली/बूंदी.
पुलिस थाने में चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप है। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर शनिवार को एक एएसआई सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के बायपास पर देशी दवा बेचने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस शुक्रवार रात को बाबाजी का बरड़ा निवासी गजानंद योगी को उठा लाई। आरोप है कि हिरासत में लेकर उससे बुरी तरह से मारपीट की। परिजन रात को थाने पहुंचे और उसकी जमानत करवाई। शनिवार को ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लगी तो वह पीडि़त को लेकर जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी रघुनाथ खटीक को ज्ञापन देकर युवक के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक गोविंद सिंह के पास भी गए और उन्हें भी ज्ञापन दिया।

अधिकारियों से मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ पीडि़त गजानंद पुलिस थाने पहुंचा और एएसआई मगनलाल, हेड कांस्टेबल दामोदर मीणा, बलवीर झाला व तीन अन्य कांस्टेबलों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच थाना प्रभारी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नाथ समाज सेना के प्रदेश अध्यक्ष पप्पूलाल योगी, कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी शामिल थे।

इनका कहना है
-बायपास पर देशी दवा बेचने वालों के डेरे लगे हैं। उन्होंने हिण्डोली थाने में आकर रिपोर्ट दी कि उनकी कार के गेट का कांच तोड़कर एक युवक 1 लाख 40 हजार नकद व गहने चुरा ले गया। उन्होंने गजानंद योगी पर शक जाहिर किया था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।

लक्ष्मण सिंह, थाना प्रभारी हिण्डोली

-ग्रामीणों व युवक ने पुलिस थाने में मारपीट करने की शिकायत दी थी। इस सम्बंध में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गोविन्द सिंह, पुलिस उपाधीक्षक