
बूंदी. जिले में सटोरियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है अवैध रूप से फल फूल रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस प्लान बनाकर काम कर रही है शहर में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ तेज हो गई है। पुलिस सट्टेबाजों के साथ अब इसके सरगना (बड़े सटोरिए) के करीब पहुंच गई है।
जल्द ही सरगना भी पुलिस के शिकंजे में होगा। विगत एक माह में कोतवाली पुलिस ने 25 सट्टेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज इनके पास से लाखों रुपए जब्त किए हैं। शहर में बढ़ रहे सट्टे के जाल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह व पुलिस उपाधीक्षक समदर सिंह व शहर कोतवाल रमेश तिवाड़ी के नेतृत्व मेंं एक विशेष टीम गठित की गई थी।
जो विगत एक माह से लगातार शहर में सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीम ने शहर के अलग-अगल स्थानों पर दबिश देकर अब तक कई सटोरियों को अपने गिरफ्त में लिया है। मुख्य सरगना भी पुलिस के शिकंजे में होता, लेकिन मौका देखकर वो फरार हो गया।
वकील के घर चल रहा था सट्टा
शहर के तेलीपाड़ा में बीती रात्रि को वकील एजाज रिजवी के घर में सट्टे की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने घर पर दबिश दी और मुख्य सरगना को पकडऩे का जाल बिछाया, लेकिन मुख्य सरगना मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस ने घर से 29 हजार 500 रुपए जब्त कर वकील एजाज रिजवी, मुस्तकीम व मुस्ताक खाटिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सटोरिए सट्टा खेलने के बाद शाम को मुख्य सरगना को अपना-अपना हिसाब देते हैं।
-सट्टेबाजों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। जल्द इनका मुख्य सरगना पुलिस के शिकंजे में होगा। एक माह में कोतवाली पुलिस ने 25 सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज लाखों रुपए जब्त किए हैं।
रमेश तिवाड़ी, शहर कोतवाल बूंदी
Published on:
04 Jul 2018 09:01 pm
