4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धु धु कर जल गई बस, चपेट में आए बाइक सवार की मौत… प्रसाशन के पास इंतजाम ही नहीं

बाल बाल बचे बस में सवार भाजपा कार्यकर्ता हिंडोली में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा मेंं भाग लेकर लौटते समय हुआ हादसा 
less than 1 minute read
Google source verification
Private bus fireg bundi ghatana

धु धु कर जल गई बस, चपेट में आए बाइक सवार की मौत... प्रसाशन के पास इंतजाम ही नहीं

बूंदी /जजावर. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी जजावर बायपास पर सोमवार शाम को निजी बस व बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और बाइक सवार की भी मौत हो गई। बस में भाजपा कार्यकर्ता सवार थे, जो हिंडोली में मुख्यमंत्री की सभा में भाग लेकर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार हिंडोली में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा मेंं भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ता बस से लौट रहे थे। बायपास पर बाइक सवार रतनपुरा गांव निवासी धन्नालाल (50) को बस ने टक्कर मार दी। बाइक, बस के साथ कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बस में आग लग गई।

बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक के बस को रोकते ही सभी नीचे उतर आए। कुछ ही देर में बस पूरी तरह से जल गई। इधर हादसे में बाइक सवार धन्नालाल गम्भीर घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से बूंदी भिजवाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम


हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। घटना के करीब आधे घंटे के बाद नैनवां पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। जिसके बाद थानाधिकारी लखनलाल मीणा व दमकल पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू करवाया।