5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारदार हथियार लेकर पालिका कार्यालय पहुंचा ये कांग्रेस पार्षद, कर्मचारियों ने उठाई पार्षद को निलंबित करने की मांग

नगरपालिका कार्यालय में कांग्रेस पार्षद सहित दो अन्य व्यक्तियों के तलवार लेकर पहुंचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Nupur Sharma

Jan 06, 2024

bundi_news.jpg

Rajasthan Congress Councilor Harishankar Mehra: नगरपालिका कार्यालय में कांग्रेस पार्षद सहित दो अन्य व्यक्तियों के तलवार लेकर पहुंचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पालिका कर्मचारियों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी कांग्रेस वार्ड पार्षद हरिशंकर मेहरा सहित अन्य दो के खिलाफ हथियार लेकर पालिका कार्यालय में आने तथा कर्मचारियों को धमकाने की लिखित में रिपोर्ट देने के बावजूद लाखेरी थाना पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर इति श्री कर ली। कर्मचारियों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जब तक तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्यालय में धारदार हथियार लेकर आने तथा कर्मचारियों को धमकाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पार्षद पद से बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। पालिका कर्मचारियों ने इस मामले को कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा को अधिशाषी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।


यह भी पढ़ें : तलवार लहराता हुआ पालिका कार्यालय पहुंचा ये पार्षद, फिर कर्मचारियों ने सौंपा ऐसा ज्ञापन

यह है मामला
बुधवार को शाम 4.25 मिनट पर वार्ड पार्षद हरिशंकर मेहरा दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार से पालिका कार्यालय के पिछले गेट पर पहुंचा। पहले वार्ड पार्षद हरिशंकर कार से तलवार निकाल कर पालिका के पिछले गेट से कार्यालय में प्रवेश किया, उसके बाद साथ आया एक अन्य व्यक्ति भी गाड़ी से उतरा, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। पालिका कार्यालय में घुस गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों पालिका कार्यालय में अलग अलग कंप्यूटर कक्ष, केश काउंटर तथा स्टोर शाखा में जाकर उपस्थित कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर धमकाते नजर आए। अचानक हुई इस घटना से सभी कर्मचारी डर कर कार्यालय से जाते हुए नजर आए।