6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस को लेकर बूंदी से आई ये खबर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना वायरस को लेकर बूंदी से आई ये खबर

कोरोना वायरस को लेकर बूंदी से आई ये खबर

बूंदी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश जोशी ने की। सभी विभागों से जुड़े लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस की जानकारी देने और आशाओं व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक इसकी जानकारी देने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गोकुल मीणा ने कहा कि चीन से बूंदी आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। साथ ही किसी भी व्यक्ति के खांसी, जुकाम व गले में खराश जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा विभाग से जांच कराए। विदेश से आने वाले प्रत्येक यात्री की सूचना सीएमएचओ कंट्रोल रूम पर दी जाए। इस सम्बंध में जानकारी के लिए जिला कंट्रोल रूम नंबर 0747-24428 95 पर सम्पर्क कर सकते हैं।