3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा में राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर – दिलावर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। हम सभी की भागीदारी और प्रयासों से ही राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। आज सरकारी स्कूल पढ़ाई और गुणवत्ता के मामले में निजी विद्यालयों से कहीं आगे निकल चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
शिक्षा में राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर - दिलावर

बूंदी. प्रतिभाओं का सम्मान करते शिक्षा मंत्री व अन्य।

बूंदी. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। हम सभी की भागीदारी और प्रयासों से ही राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। आज सरकारी स्कूल पढ़ाई और गुणवत्ता के मामले में निजी विद्यालयों से कहीं आगे निकल चुके हैं। शिक्षा मंत्री दिलावर गुरुवार को पेच की बावड़ी के राजकीय विद्यालय में 1.10 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित विज्ञान संकाय के कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मिलेगा मानवीय मूल्यों वाला पाठ्यक्रम
समारोह में शिक्षा मंत्री ने संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार विशेष प्रयास कर रहीहै। इसके लिए नया सिलेबस तैयार किया जा चुका है और जल्द ही इसे विद्यालयों में उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही एक बेहतर और सभ्य समाज का निर्माण संभव है।

प्रतिभाओं का सम्मान किया
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद
समारोह में स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत और राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, ङ्क्षहडोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, कालूलाल जांगिड़, शौकीन चंद राठौड़, पंचायत प्रशासक सीमा देवी मीणा, बाबूलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Story Loader