
रैली व पेंटिंग से दे दिया ऐसा संदेश कि हर कोई हो गया अभिभूत
बूंदी. भारत स्काउट व गाइड यूनिट बाबई की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत जनचेतना रैली, विभिन्न प्रतियोगिताएं, परिन्डे बांधना तथा पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि शाला प्रांगण से पर्यावरण चेतना रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, फेस पेंटिंग, बॉडी पेंटिंग, रंगोली निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फेस पेंटिंग में प्रिया गुर्जर प्रथम, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सोनू बैरवा प्रथम, नारा लेखन में मनोज रायका प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। बाद में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। भूगोल के व्याख्याता राजेश कुमार कुमावत ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामीणों को भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थल पर गंदगी नहीं फैलाना तथा अधिकाधिक पौधोरापण करने की शपथ दिलाई ।
Updated on:
23 Apr 2019 05:38 pm
Published on:
23 Apr 2019 05:38 pm
