5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक करोड़ की दौड़ में अब नए नियमों की बाधा!

गंगापुरसिटी. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ हुई ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ रुपए की राशि में नए नियम ने अडंग़ा लगा दिया है। कई ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव राशि प्राप्त करने के लिए सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर चुके थे, लेकिन नए नियम से उनको खासी निराश हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 21 Apr 2017, 4:34 PM IST

गंगापुरसिटी. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ हुई ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ रुपए की राशि में नए नियम ने अडंग़ा लगा दिया है। कई ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव राशि प्राप्त करने के लिए सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर चुके थे, लेकिन नए नियम से उनको खासी निराश हुई है।

बदलाव ने दूर की राशि

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पूर्व के नियमों के तहत बेस लाइन सर्वे के अनुसार ग्राम पंचायत के 90 प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूरा करने वाली कई ग्राम पंचायतें ओडीएफ घोषित कर दी गईं। इनमें से कई को प्रोत्साहन स्वरूप 1 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए दे दी गई, लेकिन अब नए नियम के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों को 100 प्रतिशत शौचालय निर्माण करना होगा।

इनको निर्देश

गंगापुरसिटी पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में से प्रथम व द्वितीय चरण की सभी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया था। प्रथम चरण में ओडीएफ घोषित हुई बामनबड़ौदा, टोकसी, अमरगढ़, बूचौलाई, हिंगोटिया, नौगांव को बेस लाइन सर्वे के अनुसार 100 प्रतिशत शौचालय निर्माण के पुन: निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें टोकसी व एक अन्य ग्राम पंचायत को ओडीएफ होने के पश्चात एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन रााशि दी जा चुकी है।

यहां पर भी होंगे काम

द्वितीय चरण में मीना बड़ौदा, सलेमपुर, बगलई, रेण्डायल गुर्जर, हीरापुर, बड़ौली, खूंटला सलोना, तलावड़ा, फुलवाड़ा, महूकलां, पावटा, जीवली, उदेईकलां, खेड़ाबाड़ रामगढ़ ग्राम पंचायत ओडीएफ हो चुकी हैं। इनको अब 100 प्रतिशत शौचालय निर्माण कराना होगा।

इनका बढ़ गया काम

तृतीय चरण के नारायणपुर टटवाड़ा, श्यारौली, शिवाला, खानपुर बड़ौदा, मोहचा, बाड़कलां, चूली, अहमदपुर, महानंदपुर पंचायतें में पुराने नियमों के अनुसार शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया गया था। अब इन्हें बेस लाइन सर्वे के अनुसार शेष बचे घरों में शौचालय का निर्माण कराना होगा। अमूमन यही हाल वजीरपुर, उदेईखुर्द, पिलोदा, खण्डीप व रायपुर का है।

निर्देशों की पालना होगी

सभी ग्राम पंचायतों में बेस लाइन सर्वे के अनुसार शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराना है। इसमें ओडीएफ घोषित हो चुकी पंचायतें भी

शामिल हैं। हमने सचिवों को निर्देश दिए हैं।

रूपसिंह गुर्जर, विकास अधिकारी, पंचायत समिति