18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईआईटीयन की फैक्ट्री बन गया है, राजस्थान का ये सरकारी स्कूल…

बीते आठ वर्ष में यह विद्यालय देश को 254 आईआईटीयन दे चुका।

2 min read
Google source verification
Results of JE Mains Jawahar Navoday Vidyalay 50 students in the select

बूंदी. तालेड़ा के निकट सीतापुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय आईआईटी में सलेक्शन का गारंटी सेंटर बन चुका है। हाल ही जेईई मेन्स का परिणाम जारी हुआ जिसमें 50 में से 50 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए हैं। बीते आठ वर्ष में यह विद्यालय देश को 254 आईआईटीयन दे चुका। यह सभी 12वीं के साथ पहली बार में आईआईटी में पहुंचे हैं।

Read More: नवाचार: बेहतर नामांकन तो पंचायत बनाएगी उजियारी...

यहां दक्षणा फाउंडेशन व रेजोनेंस क्लासेस की मदद से देशभर के बच्चे 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग भी कर रहे हैं। वर्ष 2009 से हर वर्ष मार्च माह में नवोदय दक्षणा सलेक्शन टेस्ट (एनडीएसटी) होता है, इसी से यहां प्रवेश मिलता है। इसी के साथ ही यहां बच्चे रात-दिन तैयारी में जुटते हैं। इस बार भी जेईई के परिणाम से जवाहर नवोदय विद्यालय ने पूरे देश के अपना लोहा मनवा लिया है।

शहरी आबोहवा से दूर

प्राचार्य सुरेश माहेश्वरी की माने तो विद्यार्थी 11 घंटे से अधिक का समय पढ़ाई को देते हैं। नियमित सुबह 5.30 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। इस विद्यालय की खास बात यह है सिर्फ पढ़ाई की चिंता यहां स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया।

Read More: तीस बरस बाद मिलेगा ऐसा मौका मंदिर मस्जिद दोनों में होगी इबादत...

ऑल इंडिया रेंक - 280 सलेक्ट युवराज गर्ग का कहना है की स्कूल प्रबंधन भी पूरी मदद करता है। शिक्षकों की जी तोड़ मेहनत का ही परिणाम रहा कि हमें सफलता मिली। इसे जीवन भर याद रखेंगे। शहरों की चमक से दूर इस स्कूल में पढ़ाई को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Read More: शादी के बंधन में बंधने से पहले दुल्हन ने दी परीक्षा...

अकरम खान का कहना है की जहां बच्चे लाखों रुपए व्यय कर कोचिंग करते हैं वहां दूसरी ओर यहां नि:शुल्क कोचिंग मिल रही है। इस बार भी पूरे देश में परचम लहरा दिया। इस बार जेईई मेन्स के परिणाम में टॉप पर रहे। इसमें बच्चों ने भी पूरी मेहनत की है।

Read More: मंगल ग्रह कर सकता है, रेती का संकट दूर... किस राशि के लिए कैसा होगा फल , जानने के लिए पढि़ए यह पूरी खबर...

जवाहर नवोदय विद्यालय के कोर्डिनेटर एस.के. सिन्हा का कहना है की स्कूल में सिर्फ पढ़ाई का माहौल है। बच्चों को पढ़ाई में कोई तकलीफ नहीं आने देते। हर वक्त मदद को तैयार रहते हैं। नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोयडा के मार्गदर्शन में स्कूल आईआईटीयन देने का रिकॉर्ड बना रहा है।