6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क बनी तलाई, लोगों ने रोक दिए वाहन

शहर के नैनवां रोड पर नाले के करीब सड़क के तलाई का रूप लेने से हो रही परेशानी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दी।
2 min read
Google source verification
Road built tunnel, people stopped vehicles

सड़क बनी तलाई, लोगों ने रोक दिए वाहन

बूंदी. शहर के नैनवां रोड पर नाले के करीब सड़क के तलाई का रूप लेने से हो रही परेशानी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दी। यहां सड़क पर पानी जमा रहने से आधी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्कूली बच्चे बीच रास्ते से लौट रहे हैं वहीं दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस पीड़ा को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तब लोगों ने शुक्रवार दोपहर बारह बजे सड़क पर जाम लगा दिया।

कोतवाली थाना पुलिस पहुंची, लेकिन वे सड़क पर हो रही परेशानी के स्थाई समाधान की मांग पर अड़े रहे। बाद में नगर परिषद अधिकारी पहुंचे और परेशानी के निस्तारण का भरोसा दिया तब करीब डेढ़ घंटे में जाम हट सका। इस दौरान हबीब मोहम्मद, नरेन्द्र नागर, सत्यप्रकाश शर्मा, शाहनवाज खान, नारायण चोपदार, मोहम्मद शकील, राहुल आदि मौजूद थे। इधर, दोपहर बाद नगर परिषद ने सड़क पर सफाई शुरू करा दी।

हमारे बच्चे कीचड़ में सन रहे साÓब
नैनवां रोड नाले के पास संचालित स्कूल की अभिभावक ललिता मीणा ने बताया कि बूंदी के ऐसे हाल पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बच्चे पानी में गिर रहे हैं। आकांक्षा गौतम, रेखा तनेजा, चित्रा बिड़ला, अर्पिता लाठी, पूजा कोहली, श्वेता सिहर उपखंड अधिकारी से मिली और नाले के पास जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि साÓब हमारे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

असम सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नैनवां. असम सरकार की ओर से गुवाहाटी में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा की सभा के आयोजन पर लगाई रोक के विरोध में शुक्रवार को नैनवां के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांंधकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम को दिया।

ज्ञापन में लिखा कि असम सरकार द्वारा तोगडिय़ा की सभा पर लगाई रोक की संगठन निंदा करता है। असम सरकार का यह कृत्य संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हनन है।

ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला सहमंत्री लक्ष्मण शर्मा, बालकृष्ण गुर्जर, संगठन मंत्री अशोक नागर, राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला सह सचिव छोटूलाल नागर, विजय मीणा, तहसील उपाध्यक्ष उमेश बाबा, लोकेश नोगिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।