6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस की कार से टक्कर चार जने घायल, खिलौने की तरह बिखर गई कार, दो यात्री भी हुए चोटिल

रोडवेज बस की कार से टक्कर चार जने घायल, दो यात्री हुए चोटिल
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

rohit sharma

Dec 24, 2018

accident

accident

बूंदी।

राजस्थान में बूंदी जिले के NH-148 डी पर समरावता गांव के पास रोडवेज बस ने कार के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार एक परिवार के चार जने घायल हो गए। वहीं दो बस यात्रियों के भी चोटें आई। घायलों को नैनवां थाना पुलिस चिकित्सालय लेकर आई, जहां हालत गंभीर होने से चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी बिखर गई।

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के सीतापुरा के कृषि नगर निवासी दयाराम चौधरी (30) कार से अपने परिवार के साथ ससुराल नैनवां आ रहे थे। कार में पत्नी रेखा (28), 10 वर्षीय पुत्री गरिमा और रेखा की बहन बैठी थी। नैनवां से सात किमी पहले समरावता गांव के पास चालक दयाराम ने कार के अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही रोडवेज कार पर चढ़ गई। कार में बैठे चारों लोग अन्दर फंस गए।

कार में फंसे घायलों को आस-पास मौजूद लोगो ने बाहर निकाला तथा नैनवां थाने को सूचना दी। बाद में घायलों को पुलिस जीप में डालकर नैनवां चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में कुछ बस सवार यात्री भी चोटिल हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार जारी है।