scriptसावन की हरियाली अमावस्या पर जयकारों से गूंजे देवालय | Sawan's greenery celebrates the new moon day | Patrika News

सावन की हरियाली अमावस्या पर जयकारों से गूंजे देवालय

locationबूंदीPublished: Aug 12, 2018 12:18:37 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

हरियाली एवं शनि अमावस्या पर शनिवार को लुहार गली में महिलाओं ने पूजा- अर्चना की।

Sawan's greenery celebrates the new moon day

सावन की हरियाली अमावस्या पर जयकारों से गूंजे देवालय

बूंदी. हरियाली एवं शनि अमावस्या पर शनिवार को लुहार गली में महिलाओं ने पूजा- अर्चना की। महिलाओं ने श्रावणी अमावस्या की कहानी सुनाई व व्रत रखा। इस दौरान कमला बाई, अनिता मंडोवरा, सविता, मधु, शीला आदि महिलाएं मौजूद रही।
केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में शनिवार को सावन महोत्सव उत्साह से मनाया गया। भगवान केशव के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां प्रात: भगवान सुखराय महाराज के झूले के साथ महिलाओं ने भजनों की गंगा बहाते हुए उत्सव मनाया। हरियाली अमावस्या पर आयोजित उत्सव में मंदिर में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। शाम को भगवान की झांकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इधर चम्बल नदी के किनारे स्थित मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। शनि अमावस्या पर यहां देश के कई महानगरों व शहरों से श्रद्धालु पहुंचे। प्रात: पांच बजे भगवान मुनि सुव्रतनाथ स्वामी का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया।
कापरेन. क्षेत्र में शनिवार को हरियाली अमावस्या एव शनि अमावस्या पर्व मनाया गया। इस अवसर पर घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया। जोश्या का खेड़ा स्थित शनिदेव मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
खीण्या. अच्छी बरसात व गांवों में सुख शांति की कामना को लेकर शनिवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर शिव भक्तों की पदयात्रा शुरू हुई। गांव के रूपजी महाराज के मन्दिर से सुबह बड़ी संख्या में महिला और पुरुष रवाना हुए। श्रद्धालु काला का कुआं, घाटा की बावड़ी से भीमलत महादेव पर पहुंचे
मंदिरों में श्रद्धालुओं तांता
रोटेदा. हरियाली अमावस्या पर मन्दिरों में भगवान को झूले पर झुलाया गया। कई महिलाओं ने चम्बल में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। चारभुजानाथ मंदिर, लक्ष्मीनाथ मन्दिर व मुरलीमनोहर मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अमावस्या पर दान पुण्य भी खूब किए।
बड़ानयागांव. डाटूंदा स्थित बिजासन माता के यहां शनिवार को हरियाली अमावस्या व शनि अमावस्या पर एक दिवसीय मेला लगा। क्षेत्र में बरसात एवं खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई। महिलाओं व युवतियों ने घरेलू सामानों की खरीदारी की।
नोताड़ा. कस्बे में श्रावण मास में हरियाली अमावस्या पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

शनि अमावस्या पर दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
गेण्डोली. शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को कस्बे में स्थित शनिधाम पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र स्न्नान किया और शनिदेव की पूजा अर्चना की। सुबह से ही आसपास के गांवों एवं दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
दोपहर 12 बजे बाद यहां पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। मंदिर समिति के दर्जनों कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे।
इस मौके पर केपाटन मात्रा स्थित आश्रम से शनिदेव के दर्शन करने पहुंचे महन्त लखनदास महाराज का मंदिर समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।
झालीजी का बराना. कस्बे में शनिवार को पुसाडिय़ा परिवार की ओर से गेण्डोली के निकट शनि महाराज के मंदिर पर जाने वाले यात्रियों का सहकारी गोदाम के पास स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच बुद्धिप्रकाश गोचर, रूपनारायण गुर्जर, हजारीलाल पोसारिया आदि मौजूद थे।

भजन कीर्तन गाकर भोले बाबा को रिझाया
बूंदी. ग्यारस महिला मंडल व शिव मंडल की ओर से शनिवार को न्यू कॉलोनी स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर में लहरिया उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाएं लहरिया पहन कर आई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान ग्यारस महिला मंडल अध्यक्ष शारदा नामा, शिव मंडल अध्यक्ष कैलाश सोनी, सरोज वर्मा, सुशीला गुप्ता, इंद्रा कासट, विजया अग्रवाल, सुधा यादव, मंजूला शर्मा, दुर्गेश मंडोवरा आदि महिलाएं मौजूद थीं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो