5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर निगरानी, वीवीपैट की पर्ची लाएगी पारदर्शिता, पुलिस के साथ सीआईएसएफ संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था

.जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि विधानसभा आमचुनाव 2018 में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में सभी सहयोगी बनें।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 09, 2018

soshal meediya par nigaraanee, veeveepait kee parchee laegee paaradars

सोशल मीडिया पर निगरानी, वीवीपैट की पर्ची लाएगी पारदर्शिता, पुलिस के साथ सीआईएसएफ संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था

- जिले में ८९६ मतदान केंद्र, ११९ संवेदनशील
- सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी, १०१ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
बूंदी.जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि विधानसभा आमचुनाव 2018 में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में सभी सहयोगी बनें।इस बार जिले में ८९६ मतदान केंद्र होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना कराना शुरू हो गया।भयरहित एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर १०१ सेक्टर अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थितियों का आकलन कर रहे हैं, जिनके आधार पर विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं तय की जाएंगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी ने विधानसभा चुनाव को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया।मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रचना शर्मा ने मीडिया सेंटर के बारे में जानकारी दी।
सुगम मतदान के लिए प्रतिबद्ध
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव की थीम 'एक्सेसिबल इलेक्षनÓ यानी सुगम मतदान रखी है। जिसकी पालना में जिले के शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों को वोटर फ्रेंडली बनाया गया है। खासकर विकलांग मतदाता सुगमता से मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए उन्हें जरूरत पडऩे पर मतदान केंद्रों तक लाया ले जाया जाएगा।
आदर्श महिला बूथ रहेगा
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक-एक महिला आदर्श बूथ बनाए जाएंगे, जहां सभी कार्मिक महिलाएं ही होंगी। ताकि महिला मतदाता निसंकोच और भय रहित होकर मतदान कर सकें।
साइबर क्राइम में दर्ज होंगे मामले
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने शांति पूर्ण मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई नकारात्मक माहौल, अफवाह, गलत सूचनाएं फैलाते मिलने पर प्रभावी कार्रवाई होगी। साइबर क्राइम के साथ-साथ निर्वाचन कानूनों के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे। ११९ संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं।अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साढ़े नौ हजार लोगों को पाबंद कराया जा चुका है। इस बार जिले में सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ संभालेंगी।सत्रह स्थानों पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई।
वीवीपैट को परखा
मीडिया कार्यशाला में मतदान के दौरान ईवीएम के साथ लगाई जाने वाली वीवीपैट मशीन का भी प्रदर्शन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य लोगों ने प्रायोगिक मतदान में वीवीपैट की भूमिका को समझा और परखा।