28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shocking News: अस्थियां चोरी कर तंत्र-मंत्र? बूंदी के श्मशान घाट में चौंकाने वाली घटना, परिजन गुस्से में थाने पहुंचे

Rajasthan News: बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Ashes Stolen In Lakheri Bundi

श्मशान घाट की फाइल फोटो: पत्रिका

Ashes Stolen From Cremation Ground Bundi: बूंदी जिले के लाखेरी स्थित बस स्टैंड के पास श्मशान घाट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंगलवार सुबह अस्थियां चोरी होने की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया।

नयापुरा निवासी रामदेव डगोरिया के अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन जब तीसरे दिन की रस्म के तहत अस्थियों के कुछ हिस्से गायब मिले और उस जगह पर शराब की बोतल, नींबू समेत तांत्रिक क्रियाओं के सामान मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर मिला तांत्रिक क्रियाओं का सामान

घटना स्थल पर परिजनों और स्थानीय लोगों को तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग होने वाला सामान भी मिला, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

इस दृश्य को देखकर परिजन आक्रोशित हो उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी जगह पर इस तरह की हरकतें बेहद निंदनीय हैं और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई शुरू

सूचना मिलते ही लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को खोपड़ी और अन्य अस्थियां वहीं मौजूद मिलीं, जिससे चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि मौके पर शराब की बोतल, नींबू, चने और अन्य सामान मिला।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और परिजनों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आए ऐसे कई मामले

बूंदी जिले में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार श्मशान घाटों से अस्थियां चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ महीनों पहले बूंदी के अलग-अलग मुक्तिधामों से भी अस्थियां गायब होने की घटनाएं दर्ज हुई थीं।

नैनवा के मानपुरा गांव में नवंबर 2025 में अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया था, वहां तांत्रिक क्रियाओं का सामान मिला था। जिससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया था।
साथ ही बूंदी के रोटरी मुक्तिधाम में एक वृद्ध महिला की अस्थियां गायब हुई थी। बूंदी के माटुंदा रोड श्मशान में भी अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आई थी।