
थाने के बाहर हुआ ऐसा जिससे रूक गया आवागमन
थाने के बाहर हुआ ऐसा जिससे रूक गया आवागमन
नैनवां. कस्बे में बुधवार दोपहर को थाने के बाहर बूंदी रोड पर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। सिपाही राजेन्द्र जाट की सतर्कता से हादसा टल गया। दोपहर एक बजे विद्युत ग्रिड स्टेशन से देईपोल की ओर निकल रही विद्युत लाइन का तार टूटकर बीच सडक़ पर गिर गया। थाने के बाहर खड़े सिपाही राजेन्द्र ने सडक़ पर खड़े होकर दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोक दिया और तत्काल ही विद्युत ग्रिड स्टेशन पर फोन कर बिजली बंद करवाई। टूटे तार को सडक़ से हटाकर आवागमन शुरू करवाया। जिस समय तार टूटा उस समय सडक़ पर कई वाहनों के साथ विद्यार्थी आ जा रहे थे। सिपाही की सतर्कता से हादसा टल गया। विद्युत कर्मियों ने बताया कि विद्युत लाइन जो तार टूटा है वह रोड लाइट की लाइन का था। लाइन से हुई स्पार्किंग से तार जलकर टूट गया, जिसको जोडक़र विद्युत आपूर्ति चालू कर दी।
Updated on:
01 May 2019 08:50 pm
Published on:
01 May 2019 08:50 pm
