6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थानी लोकगीतों पर झूमे दर्शक, भवाई नृत्य ने खूब बटोरी तालियां

ऐतिहासिक कजली तीज मेला रंगमंच पर पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने राजस्थानी पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य कर लोगों को आनंदित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 27, 2024

राजस्थानी लोकगीतों पर झूमे दर्शक, भवाई नृत्य ने खूब बटोरी तालियां

बूंदी के कुम्भा स्टेडियम तीज मेला मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।

बूंदी. ऐतिहासिक कजली तीज मेला रंगमंच पर पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने राजस्थानी पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य कर लोगों को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बील्या थे। अध्यक्षता सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी मौजूद रहे।

सभापति मधु नुवाल व मेला संयोजक मानस जैन ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मेला मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले बाड़मेर की गौतम परमार एंड पार्टी ने राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रस्तुति दी। इनके द्वारा भवाई नृत्य सांवरिया पानी भरवा जाऊ सा गीत प्रस्तुत कर सिर पर गिलास रखकर 51 मटके वह पैरों के नीचे तलवार वह कांच के टुकड़े पर नृत्य ने तालियां बटोरी।

करवर की बाबूलाल सोनी एंड पार्टी ने लोकगीत पर अलगोजा वादन के साथ कच्ची घोड़ी लोक नृत्य,चाकसू की ज्योति शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने घूमर नृत्य,जयपुर के प्रभु लाल मीणा के कलाकारों ने आदिवासी गेरापद दंगल,टोंक की रामप्रसाद एंड पार्टी ने राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा। लीला देवी एंड पार्टी के कलाकारों ने चरी नृत्य के साथ साथ मारी घूमर छे नखराली गीत पर घुमर नृत्य की प्रस्तुति दी। बाड़मेर की लीला देवी एंड पार्टी ने काल्यो कूद पड्यो मेला पर सपेरा नृत्य व कालबेलिया नृत्य पेश किया। संचालन इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच ने किया।