5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ों ने थाम रखी मशीनों की सांसें…जानिए कैसे

डेंगू रोगियों को राहत देने के लिए सरकार ने ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट स्वीकृत कर दी, इसके बावजूद यूनिट का निर्माण शुरू नहीं हुआ।
2 min read
Google source verification
The breaths of trees kept in the trees ... know how

breaths

बूंदी. डेंगू रोगियों को राहत देने के लिए सरकार ने ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट स्वीकृत कर दी, भवन निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया। विधायक अशोक डोगरा ने यूनिट का शिलान्यास भी कर दिया। इसके बावजूद यूनिट का निर्माण शुरू नहीं हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूनिट निर्माण के मामले में अनदेखी बरती जा रही है।

सूत्रों के अनुसार डेंगू रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट का कार्य बीते दो माह से रुका हुआ है। हाल ही में १९ मई को विधायक व सभापति ने यूनिट का शिलान्यास किया। फिर भी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार ब्लड बैंक के पास ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए जगह चिह्नित की गई है। उक्त जगह पर यूनिट निर्माण के लिए लगभग ३० लाख रुपए सरकार ने स्वीकृत किए हैं।

चिकित्सा सूत्रों के अनुसार ब्लड बैंक के पास ब्लड कंपोनेंट व सेपरेशन यूनिट के लिए जगह चिह्नित की गई है। उक्त जगह पर लगे सूखे व हरे पेड़ों को काटने के लिए तहसील प्रशासन ने डेढ़ माह पहले आदेश जारी किए।इसके बाद पीएमओ ने जगह साफ नहीं करवाई। ऐसे में यूनिट के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

तीन माह से लाखों की मशीनें धूल खा रही
चिकित्सा विभाग के आधिकारिक सूत्रों की माने तो गत तीन माह से ब्लड कंपोनेंट व सेपरेशन यूनिट के लिए लाखों रुपए की मशीनें जिला अस्पताल प्रशासन को मिल चुकी। मशीनें ब्लड बैंक के यहां पर रखी धूल खा रही है, लेकिन तीन माह से मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ब्लड बैंक में इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है।

यहां पर दरवाजे, खिड़कियों की मरम्मत व टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि ब्लड बैंक भवन काफी पुराना होने से नियमों पर खरा नहीं उतर रहा। जिस कारण उसका लाइसेंस भी रीनीवल नहीं हो रहा। ब्लड बैंक में चिकित्सा नियमों के अनुसार मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान में पैथॉलोजी लैब के कमरों मं जैसे-तैसे ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है।

यह होगा निर्माण
ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण ३० लाख रुपए की लागत से होगा। जिसमें सेपरेशन यूनिट का एक हॉल व एफएसएस यूनिट बनेगी। पुराने ब्लड बैंक में रीनोवेशन का काम शुरू किया है। जिसे नई यूनिट से इंटरकनेक्ट किया जाएगा।

विधायक ने दिए पांच लाख
जिला अस्पताल की ब्लड कंपोनेंट व सेपरेशन यूनिट के लिए विधायक अशोक चांदना ने पांच लाख रुपए की अनुशंसा की है। चांदना ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है।