6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : गणपति की अगवानी में उमड़ा शहर, स्वागत में छोटीकाशी ने बिछाए पलक पावड़े

देवा श्री गणेशा देवा...जय गणेश जय गणेश देवा...,गणपति बप्पा मोरया..,देवा ओ देवा गणपति देवा सरीखे भजनों के बीच निकली शोभायात्रा में छोटीकाशी के बांशिदों ने मगल मूर्ति की अगवानी में मानों पलक पावड़े बिछा दिए हो।

Google source verification

बूंदी. देवा श्री गणेशा देवा…जय गणेश जय गणेश देवा…,गणपति बप्पा मोरया..,देवा ओ देवा गणपति देवा सरीखे भजनों के बीच निकली शोभायात्रा में छोटीकाशी के बांशिदों ने मगल मूर्ति की अगवानी में मानों पलक पावड़े बिछा दिए हो। हर कोई प्रथम पूज्य बुद्धि के दाता की झलक पाने को आतुर दिखा। सडक़ें और छते लोगों से अटी रही। आसमान में रंगीन आतिशबाजी ने मनमोह लिया। बैंड की धुन स्वर लहरिया बिखेरते हुए चली।
पग-पग पर स्वागत से गणमान्य भी अभिभूत नजर आए। हर कोई भगवान गणेश की भक्ति में डूबा नजर आया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को लोग टकटकी लगाए हुए देखते हुए नजर आए।
अवसर था गणेश महोत्सव समिति की ओर से शनिवार रात निकाली गई शोभायात्रा का। गजानन की शोभायात्रा बालचंदपाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर से मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, मुख्य यजमान अक्षय ङ्क्षसह हाड़ा,महोत्सव समिति अध्यक्ष महावीर मोदी व संयोजक भरत शर्मा के विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व आरती के बाद रवाना हुई।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक खंभे की छतरी स्थित भूरा गणेश मंदिर पर पहुंची। जहां गजानन की महाआरती की। शोभायात्रा में झांकियां,ऊंट, घोड़े व बैंड शामिल थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में शामिल गजानन की मूल नायक प्रतिमा की जगह-जगह शहरवासियों ने आरती उतारी। एक झलक पाने को लोग उत्साहित दिखे। इस दौरान सभापति सरोज अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भगवान लाड़ला,रोशन भडक़त्या, महेंद्र जैन, विजयंत ङ्क्षसह, महावीर जैन, मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन, राकेश बोयत, सर्राफा संस्थान अध्यक्ष मोजी नुवाल,पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, कालू कटारा, तुषार पारीक सहित बड़ी संख्या में शामिल गणमान्य लोग अभिवादन करते हुए चल रहे थे।
मोर पंख राधा कृष्ण की पैदल झांकी ने मोहा मन
गणेश महोत्सव संयोजक भरत शर्मा ने बताया शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां, हाथी,घोड़े,ऊंट, बग्गिया,बैंड शामिल थे। शोभायात्रा में मथुरा वृंदावन की संजीव झांकिया, कोटा-बूंदी का शाही लवाजमा,चरी नृत्य करती महिलाएं, शिव बारात,उज्जैन महाकाल की अघोरी भगवान स्वरूप तांडव नृत्य प्रस्तुत करते हुए कलाकार चल रहे थे। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दरबार ,खाटू श्याम,सालासर बालाजी,महिषासुर वीर कुंभा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र आर्मी बैंड और मोर पंख राधा कृष्ण की पैदल झांकी रही। आगरा से आई इलेक्ट्रॉनिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।