5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवा रैली में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भगवा रैली निकाली गई।
2 min read
Google source verification
The enthusiasm of workers in the saffron rally

भगवा रैली में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

लाखेरी. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भगवा रैली निकाली गई। दोपहर डेढ़ बजे अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में हिंदूवादी संगठनों व दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर रैली के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय से रवाना हुए।
रैली के दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में भगवा ध्वज लेकर पिरामिड बनाते हुए ध्वज को उंचाई पर लहरा रहे थे। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोरदार उत्साह बना हुआ है। हर कोई रैली में भाग लेने को आतूर था। रैली में लोगों का उत्साह दिखते ही बन रहा था। हर तरफ केसरिया झण्डे लेकर लोग चल रहे थे। रैली के गांधीपुरा होते हुए चुंगीनाका पहुंचने के दौरान रास्ते में दोनों और यातायात जाम हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपअधीक्षक ओमप्रकाश चंदोलिया थे। मुख्य वक्ता नंदलाल प्रजापत, राधेश्याम सैनी, लक्की चौपड़ा, बाबूलाल सेदावत ने भी विचार रखे। रैली के दौरान जगदीश मीणा, महेन्द्र गुर्जर, सत्यनारायण चौहान, हितेश वर्मा, सीमा जांगिड़, लक्ष्मी, दीपा कुमारी, ऋतुराज सैनी, हनुमान सैनी आदि साथ थे।

अखंड भारत दिवस मनाया
कापरेन. विहिप, बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को शहर के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर पूजन किया। भारत को फिर से अखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश में फैली राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया।

बरसात की कामना को लेकर किया तेलाभिषेक
बूंदी. बरसात की कामना को लेकर मालनमासी बालाजी मित्र मंडल सेवा समिति की ओर से सोमवार को मंदिर परिसर में बालाजी के तेलाभिषेक किया गया। साथ ही एक कुण्ड में 11 पंडितों व 11 जयमानों की ओर से आहुतियां दी गई। इस दौरान मंदिर परिसर में बालाजी के जयकारे लगते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यक्ष बृजेश गौतम, बंटी गौतम, सुरेश शृंगी, मिथलेश शृंगी आदि मौजूद थे।