5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के खिलाफ शिक्षकों का जगह-जगह प्रदर्शन

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखाओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी।
2 min read
Google source verification
The place of teacher's place against the government

सरकार के खिलाफ शिक्षकों का जगह-जगह प्रदर्शन

बूंदी. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखाओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी।बूंदी जिला कलक्ट्रेट सहित सभी उपखंड कार्यालयों पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे।
बूंदी जिला कलक्ट्रेट पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यहां शिक्षक रेडक्रॉस के बाहर एकत्र हुए। जहां से जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षकों ने हाथों में नारे से लिखी तख्तियां ली हुई थी।
शिक्षकों ने छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए केंद्र के अनुरूप सातवां वेतनमान देने, पे-मेट्रिक्स एवं लेवल निर्धारित 1 जनवरी 2016 से नकद परिलाभ देते हुए 2007 से 2009 में नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, खाली पड़े रिक्त पदों को प्रदर्शित कर नियमानुसार यात्रा भत्ता व योगकाल देने की मांग रखी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिलामंत्री बुद्धिप्रकाश शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश शर्मा, रामेश्वर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष रामराज बराला, महामंत्री मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंडोली. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की हिंडोली उपशाखा के सदस्यों ने सोमवार को नई पेंशन बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले शिक्षकों ने कस्बे में जुलूस भी निकाला। इस दौरान अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, मंत्री अंबालाल गुर्जर, शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज खींची, भंवरलाल मीणा, बाबूलाल यादव, रामबाबू पाराशर आदि मौजूद थे।
कापरेन. राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा कापरेन के शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को उपतहसील पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उपशाखा अध्यक्ष रामराज मीणा ने ज्ञापन पढकऱ सुनाया। इस दौरान उपशाखा मंत्री अशोक नागर, हरिओम मालव, कमलेश साहू, बृजमोहन मीणा, जयशंकर मीणा, प्रवीण शृंगी, आशीष गौतम, अक्षयराज, रामावतार, अमरलाल, मुकेश सैनी, महेश बागड़ी, तुलसीराम, गोपाल बैरागी आदि मौजूद थे।
नैनवां. नई पेन्शन योजना को बंद कर पुरानी पेन्शन योजना चालू करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नैनवां व देई उपशाखा के तत्वावधान में शिक्षकों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में पूरे ब्लॉक शिक्षिकाओं सहित शिक्षक बड़ी संख्या में पहुंचे। पूरे ब्लॉक से आए शिक्षक तीन बजे पंचायत समिति कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर रैली के साथ रवाना हुए।
रैली में सबसे आगे शिक्षिकाएं तो उनके पीछे शिक्षक नई पेन्शन योजना समाप्त कर पुरानी पेन्शन योजना लागू करने के नारे लगाते चल रहे थे। रैली उपखंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंची, जहां पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नैनवां उपशाखा के अध्यक्ष अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, महिला उपाध्यक्ष शर्मिला गौरी, शबाना अख्तर, मधुबाला शर्मा, ममता गोयल, जिला महासमिति सदस्य सौरभ चौधरी, मुकेश शर्मा, जगदीपसिंह सोलंकी, पूर्व उपशाखाध्यक्ष हरफूल मीना, रामनिवास मीना आदि शामिल थे।