
Not even honorable and given to the post separate
बूंदी. शहर के देवपुरा से कोटा की ओर जा रही मुख्य सडक के घटिया निर्माण व अभियंताओं के भ्रष्टाचार की भाजपा कार्यकर्ताओं ने जांच की मांग की। सडक़ निर्माण के चंद दिन बाद ही उखड़ गई थी। तब से आज तक सडक़ जर्जर हाल है। इस बात से नाराज भाजपा कार्यकर्ता पूर्व राष्ट्रीय छात्र शक्ति प्रमुख गौरव शर्मा के नेतृत्व में शहर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय पहुंचे।
जहां पर उन्होंने ब्यूरो के उपअधीक्षक के नाम शिकायत सौंपी। जिसमें देवपुरा से रेलवे तिराहे तक हुए घटिया निर्माण के कारण पूरी सडक़ क्षतिग्रस्त होने की बात कही। जो दुर्घटना का कारण बन रही है। शहर का मुख्य मार्ग होने के बावजूद डेढ़ वर्ष से जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा कोई मरम्मत नहीं की गई।
इसी ठेकेदार द्वारा बनाई गई सडक़ पर सूर्य मल्लमिश्रण चौराहा व रघुवीर भवन के यहां भी पानी भरा रहता है। सडक़ निर्माण के समय अनदेखी बरती गई। आरयूआइडीपी ने ठेकेदार को सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति कर ली। विभाग ने ठेकेदार को आठ बार नोटिस दिया लेकिन एक बार भी मरम्मत नहीं की गई। ऐसे में अभियंता व ठेकेदार का भ्रष्टाचार साफ नजर आ रहा है। दोनों ने मिलकर करोड़ों की राशि का दुरुपयोग किया है। जिससे आमजन को क्षतिग्रस्त सडक़ पर गुजरना पड़ रहा है। निर्माण के चंद बाद ही सडक़ का उखड़ जाना पूर्ण रूप से संदेहास्पद है।
ऐसे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सडक़ निर्माण करने वाली कंपनी व आरयूआईडीपी के अभियंताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार व सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर कार्रवाई करे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उक्त शिकायत जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय व कोटा पुलिस अधीक्षक एसीबी को भी भेजी है। इस दौरान जितेंद्र कुमावत, बूंदी युवा विकास मंच महामंत्री रोहित शर्मा, शहर अध्यक्ष अभिषेक यादव, हेमंत कुमावत, शुभम कुमावत, रूपेश शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
आमजन आहत
सडक़ से उड़ रही धूल व गिट्टी ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। सडक़ पर दिनभर दुर्घटना के हालात पैदा हो रहे हैं। वाहन चालक व पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published on:
01 Feb 2018 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
