6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर ट्रक ने लगाए ब्रेक, तो वेन सवार दो गंभीर घायल

वैन में सवार दो जने घायल हो गए
2 min read
Google source verification
The truck hit the brake on the highway, and two seriously injured wen

हाइवे पर ट्रक ने लगाए ब्रेक, तो वेन सवार दो गंभीर घायल


जजावर. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अचानक ट्रक के ब्रेक मारने से पीछे से आ रही वैन टकरा गई। इससे वैन में सवार दो जने घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे आसपास के लोग दौडक़र आए और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बूंदी के गोठड़ा निवासी बाबूलाल वाल्मीकि (63) व पाना बाई वैन में बूंदी के गोठड़ा से आ रहे थे। जजावर प्लांट के पास आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक मारने से वैन टकरा गई। जिसमें बाबूलाल के पैर में फ्रेक्चर हो गया व महिला के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से बूंदी चिकित्सालय भिजवाया गया।

घायलों को समय पर नहीं मिला उपचार, किया हंगामा

बूंदी. नैनवां थाना क्षेत्र के उनियारा मेगा हाइवे पर शुक्रवार को ट्रक व वैन की आमने-सामने की भिड़त में घायल हुए पति-पत्नी को जिला अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने पर गुुस्साए परिजनों व कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार गोठड़ा निवासी बाबूलाल नरवाला (६०) व पत्नी पाना बाई (५०) दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लाया गया। यहां पर चिकित्सक नहीं होने से परिजनों व सेवादल के जिलाध्यक्ष मेहमूदल अली, रविंद्र राठौर व साहिल नरवाला ने हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद घायलों का इलाज शुरू हो सका।


बरुन्धन. फोरलेन पर बरुंधन तिराहे से आगे गाय से टकराने से बाइक पर सवार दम्पती घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बरुन्धन निवासी किशोर सिंह (45) व उनकी पत्नी जतन कंवर (40) बाइक से बूंदी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामेश्वर जा रहे थे। बरुन्धन तिराहे से आगे घोड़ापछाड़ नदी पुलिया से पहले फोरलेन पर गायों का झुंड चल रहा था। अचानक दो गायें आपस में लडऩे लगी। इसी दौरान एक गाय बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक से असन्तुलित होकर दोनों पति पत्नी नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को संभाला।


सूचना पर तालेड़ा पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गाड़ी में बिठाकर तालेड़ा अस्पताल लाई। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को 108 से कोटा रैफर कर दिया।