14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार नगद ले उड़े

कस्बे के त्रिवेणी चौक स्थित एक मकान में सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सूने घर में छत के रास्ते घुसे और अलमारी व पलंग के बॉक्स का ताला तोडक़र लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पार कर ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार नगद ले उड़े

हिण्डोली. चोरी के बाद बिखरा सामान।

हिण्डोली. कस्बे के त्रिवेणी चौक स्थित एक मकान में सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सूने घर में छत के रास्ते घुसे और अलमारी व पलंग के बॉक्स का ताला तोडक़र लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पार कर ले गए।
जानकारी के अनुसार त्रिवेणी धाम निवासी बाबूलाल तेली सोमवार दोपहर अपने पशुओं को चारा-पानी देने के लिए बाड़े पर गया हुआ था। उस समय घर पर कोई नहीं था और मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। चोर मकान की छत के रास्ते प्रवेश कर घर के अंदर घुसे और अलमारी व पलंग के बॉक्स को तोडक़र उसमें रखे दो तोले का सोने का हार, एक तोले के टॉप्स, आधे तोले की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की फोलडिय़ाँ, पाव भर की पायजेब, 150 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण तथा 20 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। शाम करीब छह बजे बाबूलाल जब घर लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी व पलंग के बॉक्स टूटे हुए थे। उसने तुरंत हिण्डोली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।