4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थ्री फेज विद्युत आपूर्ति ठप होने से पचास से अधिक गांवों में बिजली संकट

उपखंड के तीन विद्युत फीडरों की पांच दिनों से थ्री फेज विद्युत आपूर्ति बंद होने से पचास से अधिक गांवों में पीने व सिंचाई का संकट बना हुआ है।
2 min read
Google source verification
three phej vidyut aapoorti thap hone se pachaas se adhik gaanvon mein

थ्री फेज विद्युत आपूर्ति ठप होने से पचास से अधिक गांवों में बिजली संकट

-पांच दिनों से दुगारी, पांडुला व रामपुरिया फीडर हो रहा फाल्ट
नैनवां. उपखंड के तीन विद्युत फीडरों की पांच दिनों से थ्री फेज विद्युत आपूर्ति बंद होने से पचास से अधिक गांवों में पीने व सिंचाई का संकट बना हुआ है। तीनों फीडरों पर 17 सितम्बर से ही थ्री फेज विद्युत आपूर्ति बंद है। विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विद्युत फीडरों में आए फाल्ट सुधर नहीं पा रहे हैं। वहीं नैनवां में स्थित 33 केवी ग्रिड स्टेशन भी ठेके पर लगे एक श्रमिक के भरोसे ही चल रहा है। ठेके पर लगे श्रमिक मनोज ने बताया कि 17 सितम्बर की सुबह से ही नैनवां 33 केवी ग्रिड स्टेशन से निकल रहे दुगारी, पांडुला व रामपुरिया फीडरों की थ्री फेज विद्युत आपूर्ति बंद है। रामपुरिया फीडर पर गुरुवार को एक घंटे व शुक्रवार सुबह एक घंटे थ्री फेज विद्युत आपूर्ति होने के बाद इस फीडर पर भी फाल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी।


इन गांवों में गुल बिजली
विद्युत निगम के सूत्रों ने बताया कि तीनों फीडरों से जुड़े पचास से अधिक गांवों की बिजली बंद पड़ी है। जिनमें सुवानिया, धीरपुर, पाण्डुला, धानुगांव, भावपुरा, सुंथली, खोलाड़ा, पीपरवाला, खोलाडा़, उगेन, बीजलबा, रजलावता, बम्बूली, रामपुरिया, गंभीरा, जगदीशपुरा, मानपुरा, गंभीरा, कासपुरिया, अरनियां, गम्भीरी, रालड़ी, बंजारी बावड़ी, बड़ीपड़ाप, दियाली, कोरमा, बाछोला, सुरगली, चेनपुरिया, कोरमा, दुगारी गांव प्रमुख हैं।


इसलिए बने ऐसे हालात
विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी 17 सितम्बर से ही हड़ताल पर चले गए थे। इससे लाइनों में आने वाले फाल्ट को ठीक करने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाने से ऐसी स्थिति बनी हुई है। थ्री फेज विद्युत आपूर्ति बंद होने से गांवों के नलकूप भी बंद हैं। जिससे न पीने का पानी मिल पा रहा और न ही सिंचाई का पानी। तीनों फीडरों से जुड़े गांवों के लोगों का कहना है कि सहायक अभियंता को बताए जाने बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही।


-अभी उनके पास पांडुला फीडर में आ रहे फाल्ट की ही शिकायत मिली है। अन्य फीडरों पर भी फाल्ट आ रहा तो उनको भी सुधरवाने की व्यवस्था की जाएगी।
केसी सैनी, सहायक अभियंता, विद्युत वितरण निगम