6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बार भूमि का आवंटन, फिर भी नहीं बना भवन, चिकित्सा विभाग पर राजस्व विभाग मेहरबान

दौलाड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए राजस्व विभाग ने तीन बार भूमि का आवंटन करने के बाद भी
2 min read
Google source verification
Three times allotment of land, not even building, Department of Revenu

तीन बार भूमि का आवंटन, फिर भी नहीं बना भवन, चिकित्सा विभाग पर राजस्व विभाग मेहरबान

रामगंजबालाजी. दौलाड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए राजस्व विभाग ने तीन बार भूमि का आवंटन करने के बाद भी चिकित्सा विभाग भवन निर्माण करवाने में सफल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार दौलाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 1990 में भूमि आवंटन हुई, लेकिन यहां पर विभाग द्वारा नींव भराई करवाने बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में उक्त भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण करके मकान का निर्माण करवा लिया। दूसरी ओर चिकित्सा विभाग की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए गांव से आधा किलोमीटर दूर केन्द्र के लिए 2010 में पंचायत द्वारा 60 गुण 50 फीट भूमि का पट्टा दिया गया, लेकिन चिकितसा विभाग की अनदेखी के चलते उक्त भूमि पर मण्डी आवंटित होने के बाद मण्डी कमेटी ने पट्टेशुदा भूमि पर सडक़ का निर्माण करवा दिया।

गांव में संचालित हो रहा है केन्द्र
दौलाड़ा ांव में वर्तमान में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र पुराने पंचायत भवन के पास सरकारी भवन में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने कईबार गांव में संचालित भवन का पट्टा देने के लिए पंचायत से मांग की, लेकिन कुछ नहीं हो सका।

तीसरी बार पटवारी ने दिया प्रस्ताव
उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित पट्टा शुदा भूमि का निस्तारण हुए बिना ही राजस्व विभाग ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के तीसरी बार गांव से आधा किलोमीटर दूर नाले की भूमि जिस पर अतिक्रमण हो रहा है। उसका प्रस्ताव केन्द्र के लिए 2016 में दे दिया गया।जिस पर भूमि का आवंटन कर दिया गया।

विभाग नहीं करवाता निर्माण कार्य
तीन बार भूमि आवंटन की प्रक्रिया करने के बावजूद चिकित्सा विभाग अभी तक कही भी निर्माण कार्यनहीं करवा सका है। ऐसे में उप स्वास्थ्य केन्द्र के नाम पर राजस्व विभाग की मेहरबानी रही और तीसरी बार भूमि का आवंटन कर दिया गया।

हलका पटवारी दौलाड़ा अनिता वर्मा का कहना है कि पंचायत द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव दिया गया था। राजस्व रिकॉर्ड की सिवायचक भूमि में केन्द्र का प्रस्ताव दिया गया है।