28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: नाबालिग किशोरी से देह व्यापार का आरोप, NCPCR की शिकायत पर पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप

Kota Police Action: आईजी कार्यालय के निर्देश पर समिति से पदाधिकारी, कोटा पुलिस का जाप्ता व दबलाना थाने के जवान गांव में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। जहां पर काफी जद्दोजहद के एक घर बालिका को दस्तयाब किया।

2 min read
Google source verification
Prostitution

फाइल फोटो: पत्रिका

Bundi News: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर कोटा पुलिस ने बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में एक गांव से किशोरी को दस्तयाब किया है। किशोरी को महिला एवं बाल कल्याण समिति को सौंपा है।

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में फ्रीडम फर्म, दिल्ली के रेमीन जॉन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि बूंदी जिले में दबलाना थाना क्षेत्र के ग्राम में एक 14 से 15 वर्ष की बालिका का यौन शोषण और बाल तस्करी एवं अपहरण संबंधी सूचना प्राप्त हुई है। शिकायत में यह उल्लेख है कि अपहृत बालिका को अवैध रूप से रखा गया है। मामला बाल तस्करी, अपहरण एवं यौन शोषण से संबंधित प्रतीत होता है।

आईजी ने दिए निर्देश

आईजी कोटा राजेन्द्र गोयल ने नाबालिग को जल्द दस्तयाब कर, बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने तथा उनके परिवार के साथ पुर्नस्थापित करने,आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई एवं की गई कार्रवाई से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए।

बाल कल्याण समिति को सौंपा

आईजी कार्यालय के निर्देश पर समिति से पदाधिकारी, कोटा पुलिस का जाप्ता व दबलाना थाने के जवान गांव में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। जहां पर काफी जद्दोजहद के एक घर बालिका को दस्तयाब किया। उसे महिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।जहां पर उसके बयान लिए जाएंगे। उसके बाद दबलाना पुलिस बालिका के न्यायालय में बयान दर्ज करवाएगी।

कठघरे में दबलाना पुलिस

आईजी कोटा कार्यालय से 17 मार्च को एसपी बूंदी को पत्र भेज कर बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी दबलाना पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को कोटा से जाप्ता आने पर दबलाना पुलिस साथ लगी और बालिका को दस्तयाब किया गया। आईजी के निर्देश के बाद भी शिथलता बरतने के मामले की पुलिस कर्मियों में खासी चर्चा है।

  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका को दस्तयाब किया था।बालिका के बयान के आधार पर ही दबलाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।प्रिया व्यास,थाना प्रभारी, दबलाना
  • बालिका के साथ लम्बे समय तक देह व्यापार हुआ है। बालिका के साथ देह व्यापार एवं मानव तस्करी का यह मामला अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय है, जिसमें दोषियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में तत्काल प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़िता को तुरंत संरक्षण, समुचित चिकित्सा जांच एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा इस अपराध में संलिप्त सभी व्यक्तियों एवं गिरोह की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।सीमा पौद्दार, अध्यक्ष, महिला एवं बालक कल्याण समिति बूंदी