5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारियों व किसानों के लिए आई राहत की खबर मंडी में खुलेगा बैंक

कुंवारती स्थित नई कृषि उपज मंडी में बैंक शाखा खोलने को लेकर बीते डेढ़ साल से चल रही उठा पटक अब समाप्त हो गई है।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 01, 2019

vyaapaariyon va kisaanon ke lie aaee raahat kee khabar mandee mein khu

व्यापारियों व किसानों के लिए आई राहत की खबर मंडी में खुलेगा बैंक

- मंडी प्रशासन ने बैंक भवन को किराए पर देने की दी स्वीकृति
-बैंक प्रबंधन ने फर्नीचर व स्ट्रांग रूम का निर्माण शुरू करवाया
बूंदी. कुंवारती स्थित नई कृषि उपज मंडी में बैंक शाखा खोलने को लेकर बीते डेढ़ साल से चल रही उठा पटक अब समाप्त हो गई है। मंडी में बैंक शाखा खोलने को लेकर पैदा हो रही तमाम अड़चने दूर हो गई है। हाल ही में कृषि विपणन निदेशालय ने कृषि उपज मंडी स्थित बैंक भवन को किराए पर देने की स्वीकृति जारी कर दी है। वहीं बैंक प्रशासन ने भी बैंक संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ३० जून से पहले बंूदी की नई मंडी परिसर में बैंक शाखा शुरू हो जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में बैंक शाखा शुरू करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। बैंक ऑफ बडौदा ने कुंवारती स्थित बैंक शाखा को मंडी में खोलने पर सहमति दी थी, लेकिन मंडी कमेटी की ओर से पूर्व में पचास हजार रुपए मासिक किराया तय किया था। जिस पर किसी भी बैंक ने शाखा खोलने पर सहमति जाहिर नहीं की। बाद में मंडी व्यापार से जुड़े सभी लोगों ने मंडी कमेटी पर बार-बार किराया कम करने को लेकर दबाव बनाया। जिस पर मंडी कमेटी ने तीस हजार रुपए मासिक किराए के प्रस्ताव बनाकर जयपुर कृषि विपणन बोर्ड को भेजे।
बोर्ड के निदेशक ताराचंद मीणा ने प्रस्तावों पर गौर करते हुए कुंवारती मंडी में बैंक भवन के भू-तल को बैंक ऑफ बड़ौदा को तीस हजार रुपए मासिक किराए पर देने की स्वीकृति जारी कर दी। ऐसे में अब जल्द ही मंडी में बैंक शाखा खुलने की उम्मीद जग गई है।
बैंक ने शुरू की तैयारी
सूत्रों के अनुसार किराए की स्वीकृति मिलने के बाद बैंक प्रशासन ने मंडी में शाखा खोलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बैंक प्रशासन ने भवन के लिए फर्नीचर व स्ट्रांग रूम का दरवाजा बनाने के लिए आर्डर दे दिया है। बैंक ऑफ बडौदा का बोर्ड निर्माण व किराया नामा तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा बैंक सॉफ्टवेयर व बीएसएनएल की लाइनें डलवाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
परेशानी का होगा अंत
बैंक शाखा नहीं होने से मंडी में आने वाले व्यापारियों व आढ़तियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी से बैंक की दूरी अधिक होने से उन्हें रुपए लाने व ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी में बैंक शाखा खुलने से आढ़तियों को इतनी दूरी तक रकम लानी व ले जानी नहीं पड़ेगी। इससे दुर्घटना का अंदेशा भी समाप्त हो जाएगा।
बैंक शाखा खोलने का कार्य लगभग फाइनल हो गया है। बैंक को स्थापित करने का कार्य प्रोसेस में है। कुंवारती शाखा को मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। बैंक का सेटअप जमने में कम से कम डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। अभी मंडी प्रशासन ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। ३० जून तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
वी.एम. बोरदिया, प्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा, बूंदी