5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगली पंप हाउस से चुरा रहे पानी व बिजली

जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो सोचिए क्या होगा, ऐसा ही हाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता व कर्मचारियों का है।
2 min read
Google source verification
Water and electricity stolen from Mangli pumps house

Water and electricity stolen

बूंदी. रामगंजबालाजी. जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो सोचिए क्या होगा, ऐसा ही हाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता व कर्मचारियों का है। मांगली पंप हाउस पर लगे नलकूपों से कर्मचारी ही पानी व बिजली की चोरी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी पंप हाउस से जुड़े नलकूपों से पानी व बिजली की चोरी एक शराब ठेका संचालक द्वारा की जा रही है।

इस कार्य में पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका पूरी तरह से संदेहास्पद है। यहां पर बेखौफ होकर यह अवैध कार्य बीते कई दिनों से चल रहा है। जिसमें सरकारी धन को सरेआम चूना लगाया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अभियंता आंखें बंद किए बैठे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चापरस मार्ग पर एक शराब का ठेका है। जिस पर पानी व बिजली मांगली पंप हाउस से चोरी कर लाई गई है।

शराब ठेके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल लाइन से अवैध पानी का कनेक्शन दिया गया है, इसके साथ ही नलकूप को मिल रही सरकारी बिजली से ही शराब के ठेके की बिजली रोशन हो रही है। यह सारा कार्य जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में हो रहा है। लेकिन कोईभी इस अवैध कार्य के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

हो रही सरकारी धन की बर्बादी
मांगली पंप हाउस से पानी व बिजली की चोरी हो रही है। इसका बिल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जमा कराता है। लेकिन आस-पास के लोग पानी व बिजली की चोरी करके मुफ्त में मजे ले रहे हैं। जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। जानबूझकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है।

बिजली निगम भी चुप
सूत्रों के अनुसार मांगली पंप हाउस की विद्युत लाइनों से लोगों ने अवैध रूप से बिजली ले रखी है। यही कारण है कि आए दिन विद्युत लाइनों में ट्रिपिंग होती है, जिससे शहर की जलापूर्ति बाधित हो जाती है। इसके बाद भी विद्युत निगम अवैध बिजली कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाईनहीं कर रहा है।

नमाना रोडव भंवरदा रोड के विद्युत लाइनों के जंपर हटवा दिए हैं। चापरस रोड पर तीन नलकूप चल रहे हैं। यदि कहीं अवैध कनेक्शन हैं तो उन्हें हटाया जाएगा।
जे.पी. दाधीच, सहायक अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बूंदी.