6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगठन की ताकत बूथ का कार्यकर्ता – बिरला

बूंदी विधानसभा के चारों मंडलों की संगठनात्मक बैठक रविवार को जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में हुई
2 min read
Google source verification
Workforce of the organization booth - Birla

संगठन की ताकत बूथ का कार्यकर्ता - बिरला

बूंदी. बूंदी विधानसभा के चारों मंडलों की संगठनात्मक बैठक रविवार को जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में 10 सितंबर को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा और बूथ मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सांसद ओम बिरला ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन को समाप्त कर पूर्ण बहुमत से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई है।
संगठन की ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। जो घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाता है। बिरला ने कहा कि आज बूंदी विधानसभा का बूथ मजबूत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर चुनाव जीतती है।
बैठक को विधायक अशोक डोगरा, सभापति महावीर मोदी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, नमाना मंडल अध्यक्ष उदालाल, खटकड़ मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष कालू लाल जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष पवन बैरागी, नवल किशोर शृंगी व बूथ विस्तारक ओमवीर सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान पार्षद योगेंद्र जैन, रमेश हाड़ा, संजय पांडे, संजय भूटानी, पेेंशू सिंह, प्रवक्ता अभिषेक जैन आदि मौजूद थे। संचालन पार्षद राजेश शेरगढिय़ा ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जो भी जन हित में येाजनाएं चल रही है, उन्हें जन-जन तक पहुंचाए। तभी आगामी चुनाव में भाजपा की विजयी हो सके।
दबलाना. कस्बे के रामद्वारा प्रांगण में रविवार को भाजपा मण्डल दबलाना की ओर बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर अध्यक्षता राधेश्याम झंवर ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा व मण्डल प्रभारी शभूदत्त भट्ट व मण्डल अध्यक्ष सीताराम सैनी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत होनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी मे लग जाए। साथ ही भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक व्यवस्था अशोक शर्मा, देबीशंकर प्रजापत, मुकेश जाजू, भवानी सिंह हाड़ा, रामचरण सैनी, नारायण सिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।