29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi Writer Death: चलती बाइक पर युवक को आया हार्ट अटैक, गिरते ही हुई मौत

Bundi Writer Death: राजस्थान के बूंदी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां चलती बाइक पर युवक के सीने में अचानक दर्द उठा और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। मौत होने की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Kamal Mishra

Mar 29, 2026

bundi Youth Death

मृतक हरिमोहन भाट (फाइल फोटो-पत्रिका)

बूंदी। जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को चलती मोटरसाइकिल पर एक युवा लेखक की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई, जबकि एक दिन पहले ही अजमेर में चाय की दुकान पर पानी पीने के दौरान एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अचानक हुए इन हादसों से परिजनों में शोक की लहर है।

बूंदी जिले के बसौली क्षेत्र में सथूर पंचायत के जगा का झोपड़ा निवासी हरिमोहन भाट (पुत्र कन्हैयालाल) को बाइक पर सफर के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा। जानकारी के अनुसार हरिमोहन वंश लेखन का कार्य करता था और चार दिन पहले काम के सिलसिले में कोटा गया हुआ था। रविवार को वह अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में चलते-चलते अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक से नीचे गिरकर अचेत हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद परिजन और साथ मौजूद लोग उसे तुरंत उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हरिमोहन की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके पीछे पत्नी व तीन बच्चे हैं, जिनका सहारा अब छिन गया है।

शनिवार को भी युवक की हुई थी मौत

इधर, शनिवार को अजमेर में भी एक 25 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुभाषनगर निवासी संदीप उर्फ संजू डीडवानिया के रूप में हुई थी, जो दयानंद महाविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने एक मित्र को घर छोड़ने निकला था और रास्ते में चाय की एक थड़ी पर रुक गया।

चाय की दुकान पर युवक की हुई थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाय की दुकान पर जब संदीप पानी पी रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी हुई और कुछ ही देर में वह जमीन पर गिर पड़ा। घबराए दोस्तों ने उसे तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक

परिजनों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। इन दोनों घटनाओं ने लोगों को अचानक होने वाले हृदयाघात के खतरे के प्रति सतर्क कर दिया है।