
260 ancient coins found (Source-Burhanpur collector X handle)
ancient coins: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मुगलकाल में यहां 300 साल तक सिक्के निर्माण की टकसाल रही। इसी का कारण है कि बुरहानपुर में कही भी जमीन खुदाई में प्राचीन सिक्के निकलना अब आम बात हो गई। ग्राम चौखंडिया स्थित बोरबन तालाब की खुदाई के दौरान पुरातात्विक महत्व के सिक्के शुक्रवार को निकले। जिसे पुलिस सहायता केंद्र देइतलाई से लाकर जिला कोषालय बुरहानपुर में विधिवत रूप से जमा कराए।
यह प्रक्रिया कलेक्टर हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, सहित डीएटीसीसी के सदस्यों के समक्ष हुई। कलेक्टर के समक्ष सिक्कों की गिनती कर उन्हें लोहे की पेटी रखे जाने के बाद कोषालय में जमा करवाया गया। यह 260 सिक्के एक लौटे में खुदाई के दौरान मिले। यह सिक्के छोटे-बड़े एवं गोल-चोकोर आकृति के है।
2019-20 में भी ग्राम चौखंडिया में मनरेगा अंतर्गत बोरबन तालाब की खुदाई के दौरान यह सिक्के प्राप्त हुए थे। जो तत्कालीन परिस्थिति में खकनार थाने में जमा करवाए गए थे।
20 साल की उम्र से प्राचीन वस्तुओं को सहेज रहे राजघाट रोड निवासी 65 वर्षीय वैद्य सुभाष माने। सुभाष माने बताते हैं कि प्राचीन वस्तुओं को संग्रहित कर हमारी विरासत को बचाया जा सकता है। उनके पास प्राचीन सिक्कों के अलावा ब्रिटिश समय की पान दानी, पानी मसानी, स्टोव, सरोते, सिगड़ी, प्राचीन मूर्तियां आदि सामग्री है। कई प्राचीन सामग्री तो उन्हें बर्तन बाजार से मिली, जहां लोग पुराने समय के बर्तन देकर स्टील के ले जाया करते हैं।
Updated on:
24 May 2025 02:07 pm
Published on:
24 May 2025 01:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
