27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज के काफिले में हादसा : रोड शो में पैदल चल रहे बच्चे को वाहन ने कुचला, पीछे मौजूद थे सीएम

सीएम के काफिले में शामिल जीप ने पैदल चल रहे लड़के को कुचल दिया। बता दें कि, लड़के के ऊपर चढ़ने वाली जीप रैली में सीएम शिवराज के वाहन से ठीक आगे चल रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Jun 2022, 5:09 PM IST

News

शिवराज के काफिले में हादसा : रोड शो में पैदल चल रहे बच्चे को वाहन ने कुचला, पीछे मौजूद थे सीएम

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश में स्थानीय चुनाव की धूम है। इसी धूम के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो सूबे के बुरहानपुर में हुआ। लेकिन, इस रोड शो के दौरान हादसा हो गया। सीएम के काफिले में शामिल एक जीप ने पैदल चल रहे लड़के को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि, लड़के के ऊपर चढ़ने वाली जीप रैली में सीएम शिवराज के वाहन से ठीक आगे चल रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान ड्राइवर ने जीप का अगला पहिया पैदल चल रहे बच्चे के पैर पर चढ़ा दिया। हादसे के चलते आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान सीएम का वाहन भी पीछे काफी देर तक रोकना पड़ा।

घटना के बाद जीप ड्राइवर भी हड़बड़ा गया, वो तो गनीमत रही कि, आनन फानन में उसने कोई गलत फैसला न लेते हुए जीप को वहीं रोक दिया। इसके बाद ही तिरंत जीप में सवार बीजेपी कार्यकर्ता वाहन से नीचे कूदे और एहतियाद के साथ जीप को पीछे लिया। हादसे में लड़का घायल हो गया। फिलहाल, उसके हाथ और पैर में चौटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बारे में बच्चे के परिजन ने भी कुछ कहने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें- 3 मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, एक साथ कुएं से चार शव निकले तो मच गया हड़कंप, VIDEO


सिंधी बस्ती में हुआ हादसा

मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर आए थे। वे रोड शो निकाल रहे थे। इसी दौरान जब सीएम का रोड शो सिंधी बस्ती से गुजर रहा था तो अचानक ही धीरे धीरे चलती हुई जीप ने नियंत्रण खोते हुए रफ्तार पकड़ी और सीधे सामने चल रहे बच्चे को अपनी चपेट में लिया। हादसे में जीप का अगला पहिया बच्चे के पैर पर चढ़ गया। हादसे का शिकार हुए लड़के का नाम हर्ष पिता रामचंद्र बताया जा रहा है। हर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो