
Amarnath Yatra
बुरहानपुर। कोरोना की वजह से दो साल से अमरनाथ यात्रा पर रोक लगी थी। इस साल यह यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है, इसके लिए 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अमरनाथ सेवा समिति के पास अब तक 70 के आवेदन आ गए। इस बारयात्रा को लेकर उत्साह है और कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली यात्रा होगी, इसलिए संख्या भी 250 तक पहुंचने का अनुमान है।
रजिस्ट्रेशन के लिए यह है प्रक्रिया
यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। हर दिन केवल 20 हजार रजिस्ट्रेशन होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है और हर यात्री को रजिस्ट्रेशन फीस के 100 रुपए लगेंगे। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक या यस बैंक की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर कराया जा सकता है। आवेदक को इसके लिए अपना आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी अस्पताल से बनवाया गया हेल्थ सर्टिफिकेट देना होता है। रजिस्ट्रेशन फीस देने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाता है और उपलब्ध स्लॉट के हिसाब से यात्रा की तारीख मिल जाती है। इसकी डिटेल बैंक से मिलने वाली रसीद पर होती है।
यह नहीं कर सकते यात्रा
- 6 सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं।
- 13 साल से कम उम्र के बच्चे।
- 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
15 जुलाई से करेंगे यात्रा
मुंशी ने बताया कि इस बार यात्रा की शुरुआत 5 जुलाई से होगी। लंबी यात्रा और अनेक मुश्किलों को पार कर हिमलिंग के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या भक्त पहुंचते हैं। खड़ी चढ़ाई के बाद भगवान महादेव के विहंगम स्वरूप का दर्शन कर लोग खुद को भाग्यशाली समझते हैं। इस बार 30 जून से शुरू होकर यात्रा 43 दिनों पर तक चलेगी।
70 का मेडिकल पूरा
अमरनाथ सेवा समिति के योगेंद्र शाह, चेतन शाह, रंजीत डोह, तरुण शाह यात्रियों को बुरहानपुर से ले जाते हैं। समिति के सेवादार जयंत मुंशी ने कहा कि 70 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कर मेडिकल भी करा लिया गया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि दो साल बाद यात्रा हो रही है। यात्रियों के बढ़ने का अनुमान है इस बार संख्या 250 तक जाएगी प्रतिवर्ष 170 तक रहती है।
Published on:
12 Apr 2022 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
