18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव – जानिये अब कहां से होगी एमपी में एंट्री

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर रोज नए बदलाव हो रहे हैं.

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव - जानिये अब कहां से होगी एमपी में एंट्री

राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव - जानिये अब कहां से होगी एमपी में एंट्री

बुरहानुपर. भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर रोज नए बदलाव हो रहे हैं, अब तक उनका महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले थे, लेकिन अब उनकी एंट्री गुजरात से सीधे मध्यप्रदेश में होगी, वे यहां २३ नवंबर को सुबह बोदरली से यात्रा की शुरुआत करेंगे। आईये जानते हैं भारत जोड़ो यात्रा के तहत और क्या बदलाव हुए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। अब यात्रा में जो बदलाव किया है, उसमें बुरहानपुर में एक भी दिन-रात में ठहराव नहीं होगा। 23 नवंबर की सुबह राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी, जो शाम को ट्रांसपोर्ट नगर में सभा लेने के बाद सीधे बोरगांव बुजुर्ग खंडवा में उनका रात्रि विश्राम रहेगा। यानी अब दूसरे दिन बुरहानपुर के कार्यक्रम पूरे निरस्त हो गए।

ऐसा था पहले राहुल गांधी की यात्रा का प्लान

भारत जोड़ो यात्रा में पहले राहुल गांधी 20 नवंबर की शाम जलगांव जामोद महाराष्ट्र से मप्र के करोली गांव से एंट्री करने वाले थे। 21 को दिनभर बोदरली में स्टे था, यहां से दूसरे दिन 22 को वे गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए निकलते और 23 की सुबह से यात्रा शुरू होती। 23 की रात में ही उनका और सभी यात्रा में शामिल लोगों का रात्रि विश्राम झिरी में शिवकुमार सिंह कॉलेज में था, लेकिन अब यह कार्यक्रम भी बदल दिया गया।

अब ऐसी है पूरी यात्रा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने बताया कि अब राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर में एक ही दिन की होगी। 23 नवंबर को सुबह बोदरली से यात्रा की शुरुआत होगी। वे गुजरात से सीधे यहां पहुंचेंगे। इसके बाद बोदरली से पैदल यात्रा दर्यापुर, ताप्ती पुल, शनवारा से शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा होगी। यहां पर राहुल गांधी सभी को संबोधित करने के बाद सीधे कार से बोरगांव बुजुर्ग की ओर रवाना हो जाएंगे। जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

यह भी पढ़ें : स्कूल जा रही छात्रा की हत्या कर प्रेमी ने काटा था खुद का भी गला



ऐसे भर रहे कार्यकर्ताओं में जोश

यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी किसी भी तरह की कमी नहीं कर रहे हैं। गांव गांव में सभाएं ली जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी, किशोर महाजन ने बताया कि पिछले दस दिन से पूर्व सांसद अरुण यादव भी जुटे हैं। लगातार सभी से संपर्क कर रहे हैं। इसमें युवाओं को बताया जा रहा है राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाना है। यह यात्रा उनके अकेले की नहीं है यह किसानों की, बेरोजगारी, महंगाई और जो नफरत फैलाई जा रही है उसके विरुद्ध लड़ाई है।
प्रदेशभर के नेता रहेंगे बुरहानपुर में : मप्र में यात्रा प्रवेश करने के बाद यहां प्रदेश स्तर के बड़े नेता जुड़ेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, सज्जनसिंह वर्मा, जेपी अग्रवाल आदि नेता जुड़ेंगे।