निजी स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू होने के बाद भी लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों को नई किताबें नहीं मिली हैं। स्कूलों में ऑनलाइन जो पढ़ाया जा रहा है, उसे समझने के लिए किताबों की दरकार है। पुस्तको के अभाव के चलते शिक्षक जो समझा रहे हैं, विद्यार्थियों के समझ में नहीं आ रहा है। लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर निजी स्कूल काफी आगे हैं, निजी स्कूलों के बच्चों के पास जहां स्मार्ट फोन तो है, लेकिन लैपटॉप, टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की कमी है। वहीं सरकारी स्कूलों के अधिकांश बच्चों के पास इन सबका अभाव है।