
कांग्रेस में आई पूर्व जनपद अध्यक्ष बोलीं, मुझ पर भाजपा का दबाव, घर भी नहीं जा पा रही हूं
बुरहानपुर. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में राजनीति गर्मा गई है। शुक्रवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला जावरकर मीडिया के सामने आई। उन्होंने कहा कि मेरे कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुझ पर बहुत दबाव बनाया जा रहा है, जिस कारण में अपने घर भी नहीं जा पा रही हूं। वहीं दूसरी और भाजपा अध्यक्ष ने यह आरोप गलत बताया।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार निर्मला जावरकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई। निर्मला ने वार्ड क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है, इसमें वे कांग्रेस समर्थित है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दबाव बहुत आ रहा है। इस कारण मैं घर नहीं रह जा पा रही हूं। भाजपा के सभी वरिष्ठ आए थे कह रहे हंै कि वापस भाजपा में आ जाओ, आपको निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनवा देंगे। मैं अभी रिश्तेदार के यहां रह रही हूं।
भाजपा ने बताया गलत है यह आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि कोई भी परिवार का सदस्य अपने से दूर होता है तो पहला प्रयास होता है कि उन्हें समझाइश दी जाए जो हमने किया। वे पार्टी की पदाधिकारी रहीं उनके पति भी पार्टी पदाधिकारी हैं, तो हमारी जिम्मेदारी बनती है की एक बार समझाइश दें। यह झूठ बात है कि उन पर किसी तरह का दबाव बनाया। समझाइश के लिए एक बार हमारे कार्यकर्ता गए थे। मैंने भी समझाने का प्रयास के लिए संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वे गई है तो उनकी स्वेच्छा है। ऐसा तो में राजनीति होता है। कई बड़े नेता दल बदल लेते हैं। यह कोई बड़ा चुनाव नहीं है कि हमें दबाव बनाने की आवश्यकता है। हमारा प्रत्याशी बहुत मजबूत है, हम वहां चुनाव जीतने वाले हैं। यहां भाजपा समर्थित रुपाली अशोक पटेल चुनावी मैदान में है।
राजनारायणसिंह बोले-भाजपा भ्रमित कर रही
लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजनारायणसिंह पूरणी भी शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंचे। वे शुक्रवार को प्रमिला जावरकर के साथ कलेक्टोरेट में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के लिए पूरणी साथ आए थे। परिसर में मीडिया से रूबरू हुए राजनारायणसिंह ने कहा कि प्रत्याशी भाजपा इस समय ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस शुरू से इसकी पक्षधर रही है। खंडवा, बुरहानपुर दोनों जिलों में कांग्रेस के पक्ष में वोट बैंक बैठेगा।
Published on:
25 Dec 2021 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
