10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराना दुकान पर कार्रवाई करने पहुंचे निगम अफसरों को घेरा, पूर्व मंत्री ने शांत कराया मामला

- चालानी कार्रवाई का विरोध

less than 1 minute read
Google source verification
Corporation officers who came to take action on the grocery shop surrounded the former minister

Corporation officers who came to take action on the grocery shop surrounded the former minister

बुरहानपुर. अति आवश्यक सेवा में शामिल किराना दुकानों पर भी चालानी कार्रवाई किए जाने के विरोध में सिंधीबस्ती क्षेत्र के व्यापारी जमा हो गए। सहायक आयुक्त का घेराव कर अनलॉक के आदेश में असमंजस होने की बात कही। व्यापारियों का विरोध बढऩे से पहले ही पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने पहुंच कर समझाइश दी और मामला शंात कराया। की
किराना व्यापारी राम मोहनानी ने बताया कि प्रशासन द्वारा अनलॉक में छूट देकर केमिस्ट, राशन दुकानों के साथही किराना दुकानों को दिनभर खुले रहने के आदेश दिए गए है, लेकिन निगम अफसरों द्वारा किराना व्यापारियों को भी दाएं और बाएं तरफ के हिसाब से दुकानें खोलने के लिए कह रहे है, जबकि आदेश में दिनभर लिखा गया है। प्रशासन के इस आदेश को लेकर व्यापारी असमंजस में है, दुकान खोलने में निगम अफसर सीधे 500 से लेकर एक हजार रुपए का चालान बना रहे है जो दिनभर की मेहनत करने के बाद कम कमाई करते है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
ऐसे समझे प्रशासन का आदेश
अपर कलेक्टर शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि कमर्शियल एरिया में यह आदेश सभी दुकानदारों पर लागू होंगा। नॉन कमर्शियल एरिया जहां पर एक से अधिक दुकान नहीं है वहां पर अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें 6 दिनों तक खुली रखी जा सकती है। व्यापारी अपने हिसाब से अनलॉक में दी गई छूट का अलग.अलग मतलब निकल रहे है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद ही पूरा बाजार खुलने को लेकर आदेश जारी हो सकते है।