संगठन द्वारा वारा लोगों से दान में मिलने वाले भोजन को साथ, ही होटलों से बचा खाना इक्ट्ठा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। शहर के करीब करीब सभी मेरिज गार्डनों और होटलों में संस्था द्वारा बेनर चस्पा कर दिये गए हैं। विजय मारसिंह शिंदे फाउंडेशन के अध्यक्ष संजयसिंह शिंदे के मुताबिक, संस्था द्वारा शहर के होटलों मेरिज गार्डनों या घरों से बचा हुआ अच्छा भोजन तो इकत्रित किया ही जा रहा है, जिसके काफी अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। साथ ही, बचे हुए खराब खाने को एकत्रित करने की तैयारी चल रही है, ताकि उसे खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। कई बार होटलों में शादी पार्टियों में बचा खाना खराब हो जाता है, ऐसे भोजन से जैविक खाद बनाने की तैयारी की जा रही है।