5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Funny Video : शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्तों की शरारत, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिए अजब-गजब गिफ्ट...

less than 1 minute read
Google source verification
burhanpur.jpg

बुरहानपुर. दोस्त की शादी में दोस्त धमाल न करें ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन कभी कभी दोस्तों का ये धमाल चर्चाओं का विषय बन जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ बुरहानपुर में बीते दिनों हुई एक शादी के दौरान। यहां एक शादी में आए दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के साथ ऐसी शरारत की जिसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। दोस्तों की इस शरारत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्तों की शरारत
बुरहानपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनोज गेंदालाल की बीते दिनों शादी थी। शादी में उनके दोस्त भी आए थे। दूल्हे के इन्हीं दोस्तों ने शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ शरारत की। पहले तो स्टेज पर चढ़कर एक दोस्त ने दूल्हा दुल्हन के हाथ में एक प्लास्टिक की बोरी थमा दी और फिर इसके बाद एक एक कर करीब दर्जन भर दोस्त स्टेज पर आए और अजब-गजब गिफ्ट दिए। दोस्तों की इस शरारत से दूल्हा दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाए वहीं शादी में आए मेहमान भी हंस हंसकर लोट पोट होते रहे। इसी दौरान किसी ने दोस्तों की शरारत का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देखें वीडियो-

दोस्तों ने दिए अजब गजब गिफ्ट
दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्तों की शरारत का जो अजीब वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोस्त एक एक कर स्टेज पर जाकर दूल्हा दुल्हन को अजीब गिफ्ट देते दिख रहे हैं। कोई झाड़ू दे रहा है तो कोई कूड़ादान..किसी ने बाल्टी दी तो किसी ने हार्पिक..किसी ने पोछा..किसी ने चाय छन्नी तो किसी ने वाशिंग पाउडर और किसी ने मग गिफ्ट किया।

देखें वीडियो-