
Home delivery of grocery will be closed from today, medical and milk will be supplied
बुरहानपुर. कोरोना वायरस का संक्रमण बढऩे के कारण प्रशासन ने मंगलवार से जिले को टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। दूध और दवाई की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकाने बंद रहेंगी। आम नागरिक की सुविधा के लिए शुरू की गई किराना की होम डिलेवरी को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया हैं। नियम तोडऩे वाले दुकानदार और लोगों पर पुलिस कारज़्वाई करेगी। इस कारण एक दिन पहले सोमवार को किराना की खूब बिक्री हुईं।
अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पों की ओर से सूचना पत्र में कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण के लिए जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया हैं। शहर में लॉकडाउन के दौरान अत्याधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सब्जी की होम डिलेवरी 5 से 6 अप्रैल तक बंद करने के साथ ही किराना दुकानों से होने वाली होम डिलेवरी को 7 से 9 अप्रैल तक बंद रहेगी। आम नागरिक के लिए दूध सप्लाय और दवाई की दुकानें खुलेगी। प्रशासन की ओर से शहर में 88 दुकान संचालकों को होम डिलेवरी के पास अनुमति पास जारी किए गए है। इसके साथ ही किराना दुकान के कमज़्चारियों के लॉकडाउन पास भी तैयार होने से सड़कों पर वाहन दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
दुकानों पर खरीदी करने पहुंचे लोग
तीन दिनों के लिए किराना दुकानें टोटल बंद किए जाने के आदेश होने के बाद मंगलवार को लोग किराना सामान खरीदने के लिए दुकानों तक पहुंच गए। किराना दुकान के बाहर लोग जमा होने पर कुछ दुकानदारों ने दुकानों की आधी शटर लगाकर सामान दिया। जबकि कुछ लोगों ने दुकान बंद कर दी। होम डिलेवरी की व्यवस्था के अंतिम दिन लोगों ने अपने ऑडज़्र भी लिखाए।
Published on:
06 Apr 2020 10:57 pm

