बुरहानपुर. खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर शव लटका हुआ देखा तो तुरंत उतार कर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया।
सूचना लगते ही खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता यहां पर पहुंचे। अभी फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार रात करीब 12 बजे खकनार जनपद की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुक्सान है। आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।
गौरतलब है की पूजा दादू खकनार जनपद की अध्यक्ष थी,वर्तमान में उनकी बड़ी बहन मंजू दादू मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष है। उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र दादू नेपानगर से पूर्व विधायक थे।